Noida Protest: नोएडा में आज भी श्रमिकों का प्रदर्शन जारी, सेक्टर 121 और फेज 2 में हिंसा; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नोएडा में श्रमिकों का वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सेक्टर 121 और नोएडा ...और पढ़ें
HighLights
प्रदर्शन का पांचवां दिन, वेतन वृद्धि की मांग।
सेक्टर 121 और फेज-2 में हिंसक पत्थरबाजी।
पुलिस ने क्षेत्र खाली कराया, सुरक्षा कड़ी की।
डिजिटल डेस्क, नोएडा। श्रमिकों का वेतन बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन करने का आज पांचवां दिन है। मंगलवार को पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा कड़ी कर दी है। फिर भी प्रदर्शन की छुटपुट घटनाएं की सूचना आ रही है। किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी दिखा रही है। फिर भी अराजक तत्वों ने सेक्टर 121 और नोएडा फेस-2 में कुछ हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है। घटना होने के साथ ही पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए क्षेत्र को लोगों से खाली करवा दिया है। हालांकि, राज्य की योगी सरकार की देखरेख में श्रमिकों का न्यूनतम वेतनमान 21 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
सेक्टर 121 में पत्थरबाजी के बाद धरपकड़ शुरू

इस बीच सेक्टर 121 में पत्थरबाजी कर शांत माहौल को खराब करने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। गलियों में उतरकर पुलिस ने ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही गलियां सूनी हो गई हैं।

गढ़ी चौखंडी के पास छोड़े आंसु गैस के गोले
नोएडा के गढ़ी चौखंडी के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसु गैस के गोले छोड़ने के साथ ही पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। इस बीच पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सोमवार को नोएडा में हुई हिंसा के संदर्भ में कुल सात मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही, 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इन्हें उकसाने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। उन्हें भी आने वाले समय में गिरफ्तार किया जाएगा।

फेज-2 में प्रदर्शन की हुई शुरुआत
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सैलरी वृद्धि की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद, आज नोएडा के फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने फिर से इकट्ठा होकर पत्थरबाजी की।स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ दिया गया।

सेक्टर 74 में सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी हुए एकजुट
नोएडा में वेतनवृद्धि को लेकर हो रही जद्दोजहद के बीच सेक्टर-74 की केपटाउन सोसायटी के सामने कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां पर सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मियों ने मिलकर सड़क पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस बीच उन्होंने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। उनका कहना था कि 12 घंटे की नौकरी में मिल रहे वेतन से वे घर नहीं चला पा रहे हैं।

सैक्टर 63 में कंपनी ने बंदी की लगाई सूचना
सेक्टर 63 स्थित डी ब्लाॅक में औद्योगिक ईकाई पर कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को प्रबंधन ने मुख्य गेट पर दो दिन छुट्टी का नोटिस चस्पा कर दिया है। जब रोज की तरह कर्मचारी कम्पनी में पहुंचे तो उन्हें छुट्टी का पता चला। फिलहाल, कम्पनी के बाहर पुलिस बल तैनात है।

मदरसन कंपनी के बाहर कड़ी सुरक्षा
मंगलवार को नोएडा फेज दो स्थित मदरसन के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। कंपनी प्रबंधन ने भी सुरक्षा की मांग की थी। सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन में इस कंपनी के कर्मचारियों ने भी काफी उपद्रव मचाया था।
सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी हुए एकजुट
#WATCH | Uttar Pradesh: After a violent protest yesterday over demands for a salary increment, protestors have gathered and pelted stones in Phase 2 of Noida today.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Police deployment has been made here to bring the situation under control. Protestors are being dispersed from… pic.twitter.com/sxEoBAnpdv
डीजीपी ने की शांति बनाए रखने की अपील
उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण ने नोएडा में तोड़फोड़, हिंसक झड़प, आगजनी की घटना होने पर लोगों से शांति व संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर नोएडा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी श्रमिक, औद्योगिक प्रबंधन व अन्य संबंधित पक्षों से बात कर समन्वय स्थापित कर रहे हैं। पुलिस का प्रयास है कि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो और दैनिक जीवन सामान्य रहे। शासन के निर्देश है कि श्रमिकों की बात को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना जाए।
सख्ती के बीच ग्रेनो के अलग-अलग सेक्टरों में आंशिक प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 स्थित ईडीसीएम टेक्नोलाॅजी के बाहर पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद रही। नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कामगारों ने शिफ्ट खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह प्रदर्शन किया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तैनात हो गई और स्थिति को नियंत्रित किया।इसके अलावा, ईकोटेक-11 सैमकान और सूरजपुर साइट-पांच स्थित एशियन पेंट्स के बाहर भी कामगारों ने आंशिक रूप से प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी मुख्य रूप से वेतन वृद्धि और महंगाई को लेकर अपनी मांग रख रहे थे। सुरक्षा बलों की सख्त निगरानी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करा दिया गया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी तैनाती की।
क्षेत्र में यातायात सामान्य रखने के प्रयास किए गए। प्रशासन ने कामगारों से बातचीत कर मुद्दों का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे वेतन संबंधी आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में ज्वैलर से लूट, ग्राहक बन बदमाश ने आंखों में स्प्रे कर चुराईं अंगूठियां
यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों की सैलरी 21% बढ़ी, 20 हजार वाला मैसेज फर्जी; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
यह भी पढ़ें- नोएडा श्रमिक आंदोलन को लेकर DGP का खुलासा, 24 घंटे में बनें 50 से ज्यादा बॉट हैंडल; STF कर रही जांच
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।