विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में ज्वैलर से लूट, ग्राहक बन बदमाश ने आंखों में स्प्रे कर चुराईं अंगूठियां

Published: Tue, 14 Apr 2026 11:03 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में एक बदमाश ने ग्राहक बनकर ज्वैलर की आंखों में स्प्रे कर दिया और लगभग ...और पढ़ें

HighLights

  1. बदमाश ने ग्राहक बनकर ज्वैलर की आंखों में स्प्रे किया।

  2. ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में सात अंगूठियां चोरी हुईं।

  3. घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में दुकान पर खरीदरी करने पहुंचा बदमाश ज्वैलर्स की आंखों में स्प्रे डालकर करीब सात अंगूठियां लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

पीड़ित शुगन के मुताबिक, काली चरण मार्केट में शगुन ज्वेलर्स के नाम से उनकी दुकान है। रविवार रात करीब नौ बजे बदमाश पत्नी के लिए अंगूठी की खरीदारी के बहाने दुकान पर पहुंचा था। अंगूठियां देखते समय बदमाश ने अचानक शगुन की आंखों पर स्प्रे कर दिया।

घटना के समय वह दुकान पर अकेले थे। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश करीब सात अंगूठियां उठा कर फरार हो चुका था। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच में दो अंगूठी पास में ही पड़ी मिल गईं थी। जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'पति और सास-ससुर ने मुझे जमकर पीटा', केस वापस लेने का बना रहे दवाब; अदालत में विचाराधीन है मामला

यह भी पढ़ें- डेटिंग एप से लड़कों को बुलाती थी होटल, फिर शराब पिलाकर दोस्त को करती थी कॉल; महिला समेत दो गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।