'पति और सास-ससुर ने मुझे जमकर पीटा', केस वापस लेने का बना रहे दवाब; अदालत में विचाराधीन है मामला
ग्रेटर नोएडा में एक महिला को पति और ससुराल वालों ने अदालत में विचाराधीन मामला वापस न लेने पर बेरहमी ...और पढ़ें
-1775973073824_m.webp)
कोर्ट में विचाराधीन है मामला। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। अदालत में विचाराधीन मामला वापस नहीं लेने पर पति और सास-ससुर ने मिलकर महिला को जमकर पीटा। पीड़िता का रो-रोकर ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है।
डेल्टा दो निवासी प्रियंका शर्मा की शादी वर्ष 2024 में कासना के लड़पुरा निवासी गौरव शर्मा के साथ से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। तब परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। मामला अदालत तक पहुंचा था।
तीन मार्च 2026 को अदालत के आदेश पर प्रियंका लड़पुरा स्थित ससुराल में रहने लगी थी। अदालत में मामला विचाराधीन है।
पीड़िता का कहना है कि 10 अप्रैल को मामले में अदालत के सामने उसकी गवाही होनी थी। पति मामला वापस लेने को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर दबाव बना रहा था।
ननद पर धमकी देने का आरोप
आरोप है कि शुक्रवार को अदालत में गवाही देने के बाद घर आते ही पति, ससुर वेद प्रकाश शर्मा और सास सरोज ने कमरे में घसीट कर जमकर पीटा। ननद गुडड्न भी फोन पर मामला वापस लेने की धमकी देती है।
सोशल मीडिया पर पीड़िता का रो-रोकर ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दैनिक जागरण वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- नोएडा में ठेकेदार ने शादी का वादा कर ढाई साल तक किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कराया जबरन गर्भपात
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया पति समेत चारों आरोपितों पर मामला दर्ज किया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।