नोएडा में ठेकेदार ने शादी का वादा कर ढाई साल तक किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कराया जबरन गर्भपात
नोएडा में एक बैंक कर्मी युवती ने ठेकेदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की ...और पढ़ें
-1775963310855_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नोएडा। ठेकेदार पर सेक्टर 113 थाना क्षेत्र की रहने वाली बैंक कर्मी युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने और शराब के नशे में फ्लैट में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। पीड़िता और उसके स्वजन का आरोप है कि ठेकेदार के पिता की इटावा-मैनपुरी में राजनीतिक पृष्ठभूमि होने और एक पुलिस कर्मी से कथित क्षेत्रीय जानकारी होने से मामला दर्ज नहीं हो पा रहा है।
पीड़िता करीब एक माह से चौकी, थाने व डीसीपी महिला सुरक्षा कार्यालय के चक्कर काट चुकी हैं। पुलिस के एक महीने तक टकराने से सीसीटीवी फुटेज संबंधी साक्ष्य भी नष्ट हो गए हैं, जबकि सीडीआर और मोबाइल चैट हैं। पीड़िता सोमवार को पुलिस आयुक्त से शिकायत करेंगी।
क्या है पूरा मामला?
नोएडा सेक्टर 76 की एक सोसायटी में रहने वाली युवती प्राइवेट बैंक में काम करती हैं। करीब ढाई साल पहले युवती की इंस्टाग्राम से इटावा के रहने वाले ठेकेदार से दोस्ती हुई थी। ठेकेदार ने नजदीकी बढ़ाई। अपने घरवालों से भी शादी के सिलसिले में मिलवाया।
शादी का वादा कर नोएडा और अन्य जगह पर कई बार दुष्कर्म किया। जनवरी 2026 में पता चला कि ठेकेदार ने दूसरी युवती से दुबई में सगाई कर ली है। पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो 26 फरवरी को ठेकेदार फ्लैट पर आया। वहां पर रिश्ता तोड़ने की बात कहते हुए युवती से मारपीट की।
शादी में खलल डालने और पुलिस से शिकायत करने उसके छोटे भाई ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 13 मार्च को सर्फाबाद चौकी पर मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस शिकायत लेकर टकराती रही। 26 मार्च को मामले की शिकायत थाना प्रभारी से की।
उन्होंने तीन दिन में साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई करने की बात कही। 31 मार्च को जाने पर साक्ष्य नष्ट होने की बात कहकर वापस भेज दिया। आठ अप्रैल को पीड़िता ने डीसीपी महिला सुरक्षा से शिकायत की। डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
एक बार जबरन गर्भपात भी कराया
युवती का कहना है कि ठेकेदार ने शादी की वादा करते हुए करीब ढाई साल तक शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके चलते पिछले साल युवती एक बार गर्भवती हो गई थी। उससे शादी करने को बोला तो काम की मजबूरी बताकर टरका दिया। ठेकेदार ने पर जबरन गर्भपात भी कराया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।