विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेटिंग एप से लड़कों को बुलाती थी होटल, फिर शराब पिलाकर दोस्त को करती थी कॉल; महिला समेत दो गिरफ्तार

Published: Thu, 09 Apr 2026 07:40 PM (IST)

नोएडा पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर नकदी व गहने चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ...और पढ़ें

सेक्टर 126 थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। सौ. मीडिया सेल

सेक्टर 126 थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। सौ. मीडिया सेल

HighLights

  1. डेटिंग ऐप से प्रेमजाल में फंसाकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

  2. महिला सरगना और साथी नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए

  3. चोरी के गहने और 13 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए

जागरण संवाददाता, नोएडा। डेटिंग एप से प्रेमजाल में फंसाकर नकदी व गहने चोरी करने वाले गिरोह का सेक्टर 126 थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना महिला और उसके साथी को थाना क्षेत्र से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

गहने और 13 हजार रुपये बरामद

उसके पास से सोने की एक चेन, एक अंगूठी व 13 हजार रुपये बरामद हुए। वह अपने साथी के साथ मिलकर पीड़ितों को होटल में बुलाती और शराब के नशे में होने पर पीड़ितों संग वारदात कर भाग जाती। एक पीड़ित की शिकायत पर आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े।

नोएडा सेक्टर 126 थाना पुलिस को मंगलवार को शिकायत मिली कि एक महिला ने डेटिंग एप से दोस्ती कर सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा स्पाइयरा में बुलाया था। वहां पर शराब पिलाने के बाद नकदी व गहने चोरी कर ले गई थी।

पुलिस टीम पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने महिला और उसके साथी को दबोच लिया।

प्रेमजाल में फंसाकर मिलने के लिए बुलाती थी होटल

आरोपितों की पहचान बंगाल उत्तरी परगना के सइपुर गांव के सीता चक्रवर्ती उर्फ तनु वर्मा उर्फ माया व गाजियाबाद शालीमार गार्डन के सागर चौहान के रूप में हुई। वह वर्तमान में दिल्ली पहाडगंज में किराये पर कमरा लेकर रहती है।

पूछताछ में पता चला है कि सीता ने तनु और माया नाम से डेटिंग एप पर अपनी आकर्षण प्रोफाइल बनाई हुई है। वह मोबाइल नंबर साझा कर अकेले व्यक्तियों से दोस्ती करती। उनको प्रेमजाल में फंसाकर होटल में मिलने के लिए बुलाती थी। अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाकर सागर संग मिलकर वारदात करती थी। दोनों चोरी माल को आपस में बांट लेते। इससे अपने शौक व खर्चें पूरे करते।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।