विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिवहन विभाग की सख्ती के बाद भी नोएडा के लोगों की मनमानी जारी, एक साल में भरा 6 करोड़ नौ लाख रुपये का जुर्माना

Published: Wed, 15 Apr 2026 07:02 PM (IST)

परिवहन विभाग की सख्ती के बावजूद ग्रेटर नोएडा और नोएडा में बिना परमिट और नियमों का उल्लंघन कर वाहनों का ...और पढ़ें

परिवह विभाग का पिछले साल का लेखा-जोखा। फोटो- एआई जनरेटेड

परिवह विभाग का पिछले साल का लेखा-जोखा। फोटो- एआई जनरेटेड

HighLights

  1. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6.09 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया।

  2. 740 वाहन बिना परमिट और 1942 नियम उल्लंघन में पकड़े गए।

  3. कई बसों के फिटनेस और बीमा समाप्त पाए गए।

आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई के बाद भी जिले में नियमों को ताक पर रखकर वाहनों का संचालन हो रहा है। परिवहन विभाग की ओर से एक वित्तीय वर्ष में 740 ऐसे वाहनों को सड़कों पर फर्राटा भरते हुए पकड़ा है, जिनकी परमिट ही नहीं थी।

1942 ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गई हैं, जो परमिट नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में परिवहन विभाग ने छह करोड़ नौ लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। वहीं तीन करोड़ 69 लाख रुपए का टैक्स जमा कराया है।

ग्रेटर नोएडा और नोएडा से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, कन्नौज, औरैया, फर्रूखाबाद, इटावा, कानपुर देहात के अलावा अन्य आसपास के शहरों के लिए रोजाना हजारों वाहनों का संचालन हो रहा है। इनमें अधिकतर बसें मानकों के विपरीत सड़कें पर धड़ल्ले से फर्राटा भरती रहती हैं।

 बसों की स्थिति गंभीर

कई बसें ऐसी भी हैं कि उनका वर्षों पहले फिटनेस, बीमा और परमिट तक खत्म हो चुकी होती है। वहीं कुछ वाहन ऐसे भी संचालित हो रहे हैं कि 10 से अधिक चालान कटे हुए हैं और अधिकतर चालान नियमों के पालन नहीं करने पर कटे हुए हैं।

परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी बस नंबर यूपी 16 टी 7873 के 43 चालान कटे हुए मिले। इनमें से अधिकतर चालान नियमों के पालन नहीं करने पर कटे हुए हैं।

वहीं बस की परमिट पांच अगस्त 2025 को खत्म हो चुकी है और बीमा भी 21 मार्च 2025 को खत्म हो चुका है। वहीं इसी तरह की एक बस के 23 चालान कटे हुए मिले और उसकी भी परमिट, बीमा करीब एक वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका था।

एक आटो जिसमें नंबर ही नहीं पड़ा मिला। इस तरह के सैकड़ों वाहन ग्रेटर नोएडा के परी चौक से और नोएडा के सेक्टर 37 के अलावा कई अन्य स्टैंड प्वाइंट से फर्राटा भर रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_r71cgdr71cgdr71c

वित्तीय वर्ष 2025-26 में की गई कार्रवाई की सूची

परिवहन विभाग कार्रवाई रिपोर्ट

परिवहन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई (वित्तीय वर्ष 2025-26)
कार्रवाई का प्रकार संख्या / राशि
बिना परमिट के वाहन 740
परमिट नियमों का उल्लंघन वाले वाहन 1,942
कुल चालान किए गए वाहन 2,682
बंद किए गए वाहन 1,676
धारा 86 के तहत की गई कार्रवाई 141
वसूला गया जुर्माना 6.09 करोड़
जमा कराया गया टैक्स 3.69 करोड़

 

मार्च 2026 में चलाए गए विशेष अभियान में की गई कार्रवाई
कार्रवाई का प्रकार संख्या / राशि
बिना परमिट के वाहन 46
परमिट नियमों का उल्लंघन वाले वाहन 164
चालान किए गए वाहन 110
बंद किए गए वाहन 137
धारा 86 के तहत की गई कार्रवाई 07
वसूला गया जुर्माना 59 लाख
जमा कराया गया टैक्स 34 लाख

नोट : परिवहन विभाग के जारी आंकड़ों के आधार पर


यह भी पढ़ें- नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के छठे दिन काम पर लौट रहे कामगार, पुलिस के सख्त पहरे के बीच अफवाहों का बाजार गर्म

यह भी पढ़ें- नोएडा में नपे दो SHO और एलआईयू कॉन्स्टेबल, पुलिस आयुक्त से सूचना छिपाना पड़ा भारी


लगातार मानकों के विरूद्ध चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। 2025-26 वित्तीय वर्ष में कार्रवाई करते हुए छह करोड़ नौ लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है, वहीं तीन करोड़ 69 लाख रुपए का टैक्स जमा कराया गया है।

-

- उदित नारायण, एआरटी प्रवर्तन गौतमबुद्ध नगर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।