नोएडा में नपे दो SHO और एलआईयू कॉन्स्टेबल, पुलिस आयुक्त से सूचना छिपाना पड़ा भारी
नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने फेज दो थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह और एलआईयू आरक्षी प्रतीक कुमार को निलंबित ...और पढ़ें
-1775890573519_m.webp)
नोएडा में हंगामा करते लोग। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में हंगामे की सूचना उच्च अधिकारियों को समय से नहीं देने पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने फेज दो थाना प्रभारी और एलआईयू आरक्षी को निलंबित कर दिया।
पुलिस आयुक्त ने सेक्टर 108 में बृहस्पतिवार रात को हुई क्राइम मीटिंग में कई थाना प्रभारियों के पेंच भी कसे। आगे भी सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
सूचना को छिपाना किसी हाल में बर्दाश्त नहीं
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आदेशों की अवहेलना और सूचना को छिपाना किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना छोटी हो या बड़ी। उसको अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डालकर निर्देश प्राप्त करने के बाद ही कार्रवाई करें।
विरोध जताने के बावजूद मामले में ढिलाई बरती
इस तरह के आदेशों को लेकर फेज दो थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह और एलआईयू आरक्षी प्रतीक कुमार की कार्यशैली संतोषजनक नहीं पाई गई। फेज दो में कर्मियों के धरना प्रदर्शन के संबंध में समुचित और सही जानकारी समय से पुलिस अधिकारियों को नहीं दी गई, जबकि कर्मियों के विरोध जताने के बावजूद मामले में ढिलाई बरती गई।
यह भी पढ़ें- 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाली, बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश; जल्द होगा नोएडा लूट कांड का खुलासा
पुलिस आयुक्त ने दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। उन्होंने कमिश्नरेट में अपराध को कम करने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने तीनों जोन में कार से शीशा तोड़कर कीमती सामान और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले वारदातों पर अंकुश लगाने और गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।
