नोएडा में शुक्रवार को रूट डायवर्जन, दलित प्रेरणा स्थल पर होगा कार्यक्रम; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम के कारण यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है।

नोएडा में शुक्रवार को रहेगा रूट डायवर्जन। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित
नोएडा में यातायात पुलिस ने प्रेरणा स्थल के पास डायवर्जन लागू किया
वाहन चालकों के लिए पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों की विस्तृत जानकारी दी गई
जागरण संवाददाता, नोएडा। बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को सेक्टर 95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर राजनैतिक व सामाजिक संगठन के लेाग श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
डीसीपी यातायात डाॅ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस की ओर से प्रेरणा स्थल के आसपास डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। लोगों से भी प्लान देखकर आवागमन करने और सहयोग करने की अपील की है।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से गोशाला गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य जा सकेंगे।
- कालिंदी कुंज दिल्ली की ओर से दिल्ली (चिल्ला/डीएनडी) की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर होकर जाएंगे।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल पर यातायात दबाव होने की स्थिति में महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 की ओर यातायात का डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सेक्टर 37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक होते हुए आगे भेजा जाएगा।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नंबर चार व पांच पर यातायात दबाव होने की स्थिति में फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 की ओर यातायात का डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सेक्टर 18 से रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक अथवा सेक्टर 18 अंडरपास से एलिवेटेड होकर जा सकेगा।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर डीएनडी, फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के पास यातायात दबाव होने की स्थिति में सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से सेक्टर 15 गोलचक्कर की ओर यातायात का डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक, सेक्टर 37 होकर जा सकेगा।
पार्किंग व्यवस्था
डीसीपी यातायात ने बताया कि दिल्ली (चिल्ला/डीएनडी) की ओर से कार्यक्रम में आने वाले हल्के वाहनों फिल्मसिटी के अन्दर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में, परीचौक, सेक्टर 37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट व कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग सेक्टर 95 गंदानाला के पास बनी राष्ट्रीय दलित प्ररेणा स्थल की अंडरग्राउण्ड पार्किंग में, सेक्टर 60, सेक्टर 18 की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग गार्डन गलैरिया सेक्टर 38ए के पास बनी पार्किंग में पार्क होंगे।
इस दौरान आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सीय व फायर सर्विस को सकुशल पास कराया जाएगा। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पश्चिम UP को मिलेगी नोएडा एयरपोर्ट तक फास्ट कनेक्टिविटी, 74.5 KM के गंगा लिंक एक्सप्रेसवे से सफर होगा आसान
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट जाना होगा आसान, 60 मीटर चौड़ी सड़क की अड़चनें दूर; तेजी से शुरू हुआ निर्माण
