पश्चिम UP को मिलेगी नोएडा एयरपोर्ट तक फास्ट कनेक्टिविटी, 74.5 KM के गंगा लिंक एक्सप्रेसवे से सफर होगा आसान
गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, जिसके लिए यूपीडा ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह ...और पढ़ें

गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का काम जल्द शुरू होगा। फोटो: सांकेतिक
HighLights
यूपीडा ने गंगा लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण की निविदा प्रक्रिया शुरू की
यीडा क्षेत्र से शुरू होकर बुलंदशहर की ओर बढ़ेगा निर्माण कार्य
नोएडा एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी की सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द शुरू होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य यीडा क्षेत्र से शुरू होकर बुलंदशहर की ओर बढ़ेगा।
जमीन क्रय का 93 प्रतिशत काम पूरा
यीडा ने लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन क्रय का काम 93 प्रतिशत पूरा कर लिया है। यमुना व गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 74.5 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित है। इसके निर्माण पर आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
सियाना से फिल्म सिटी तक जुड़ेगा
120 मीटर चौड़े लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से शुरू होगा व यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर पर फिल्म सिटी के नजदीक यमुना एक्सप्रेसवे से इंटरचेंज बनाकर जुड़ेगा।
यीडा क्षेत्र के आगे लिंक एक्सप्रेसवे से एलिवेटेड होगा। इसके लिए गौतमबुद्धनगर के 8 गांव और बुलंदशहर के 48 गांव की जमीन क्रय की जा रही है।
एयरपोर्ट की सीधे कनेक्टिविटी होगी
यीडा ने अपने अधिसूचित क्षेत्र में जमीन क्रय का 93 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। यीडा क्षेत्र के बाद यूपीडा जमीन क्रय कर रहा है। यूपीडा ने भी 75 प्रतिशत जमीन क्रय कर ली है।
यीडा एसीईओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
दोनों एक्सप्रेसवे के जुड़ने से पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी। यात्रियों के साथ कार्गो की आवाजाही आसान हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट जाना होगा आसान, 60 मीटर चौड़ी सड़क की अड़चनें दूर; तेजी से शुरू हुआ निर्माण
