विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा की 15 सड़कें बनेंगी मॉडल रोड, 264 करोड़ होंगे खर्च; फुटपाथ से ग्रीन एरिया तक होगा काम

Published: Sat, 03 Oct 2026 10:05 PM (IST)

नोएडा प्राधिकरण ने शहर को वायु प्रदूषण से मुक्त करने के लिए 15 प्रमुख सड़कों को माडल रोड के रूप ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. नोएडा में 15 प्रमुख सड़कें माडल रोड के रूप में विकसित होंगी।

  2. वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु 263.77 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित।

  3. फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया सहित 47.27 किमी सुधार।

कुंदन तिवारी, नोएडा। शहर को वायु प्रदूषण से मुक्त करने के लिए प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है, 15 प्रमुख सड़कों को माडल रोड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

47.27 किमी लंबी सड़क को करीब 263.77 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया है। माडल रोड पर केवल सड़क की रीसरफेसिंग ही नहीं, बल्कि फुटपाथ, ड्रेन, साइकिल ट्रैक, आरसीसी डक्ट, ग्रीन एरिया, जंक्शन सुधार और सुंदरीकरण कार्य भी होगा।

प्राधिकरण महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि माडल सड़कों में सबसे लंबी एमपी-2 पर सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी से सेक्टर-61 अंडरपास तक सड़क है। इसकी लंबाई 7.8 किमी है, खर्च लगभग 27.88 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।

अट्टा अंडरपास से सेक्टर-61 अंडरपास तक रीसरफेसिंग का कार्य पूरा कर सर्विस रोड पर कार्य जारी है। हाजीपुर से सेक्टर-51-52 और 71-72 अंडरपास की ओर जाने वाली 75 मीटर रोड की लंबाई 7 किमी है, जिस पर 46 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में 17 करोड़ से होगा 13 मार्गों का होगा नवीनीकरण, 27 किलोमीटर की सड़क को मंजूरी

इस रोड पर जंक्शन, फुटपाथ और सड़क सुधार के साथ साइड पटरी पर टाइल और ग्रीन एरिया शामिल है। सेक्टर-47 से सेक्टर-98 के करीब 3 किमी हिस्से को तैयार करने की सक्षम अधिकारी की सैद्धांतिक मंजूरी को प्रस्ताव भेजा है।

महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-71 अंडरपास तक 5.5 किमी एमपी-3 रोड की रीसरफेसिंग पर 15.50 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसका दोबारा टेंडर आमंत्रित किया गया है।

अशोक नगर से हरौला लेबर चौक तक 1.4 किमी सड़क के सुधार पर 17.88 करोड़ रुपये खर्च करने का टेंडर मंजूरी प्रक्रिया में है।

सेक्टर-2 से हरौला चौक तक 520 मीटर सड़क पर 9.86 करोड़ और वसुंधरा-दिल्ली बार्डर से उद्योग मार्ग तक 500 मीटर सड़क पर 7.60 करोड़ रुपये खर्च करने के दोनों के टेंडर प्रकाशित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु पर 90 फीट लंबा तीसरा बेली ब्रिज हटा; 35 टन लोड घटाने को कटी रेलिंग व सड़क, 4 स्पैन की स्लैब कटिंग जल्द

सेक्टर-62 में फोर्टिस अस्पताल से इंडस वैली स्कूल तक 1.8 किमी सड़क और स्माल डी-पार्क से बिग डी-पार्क तक 1.3 किमी सड़क भी माडल रोड सूची में शामिल हैं।

अंतिम मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव

इन दोनों पर साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, ड्रेन, साइड वर्ज, जंक्शन और ग्रीन एरिया का सुधार किया जाएगा, कार्य सैद्धांतिक मंजूरी प्रक्रिया में है। हाजीपुर अंडरपास से एल्डिको क्रासिंग तक 3 किमी सड़क पर लगभग 35.21 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए अंतिम मंजूरी को सीईओ को भेजा गया है।

जेपी फ्लाईओवर से डीएससी रोड तक 1.7 किमी सड़क पर 17.27 करोड़ रुपये किया जाएगा। यह सड़क सेक्टर-82, 104, 105, 108 और 110 से जुड़ती है। इसका प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है।

एडोब क्रासिंग से अट्टा पीर क्रासिंग तक 3.7 किमी पैरेलल रोड के रीसरफेसिंग का अनुबंध तैयार है, जिस पर 13.52 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। सेक्टर-79 टी प्वाइंट से डीएससी रोड तक 3.5 किमी सड़क पर लगभग 14.97 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है, लेकिन अभी सैद्धांतिक मंजूरी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में चौपट चौराहे: चौक चौराहा पर आधी सड़क अतिक्रमण की जद में, वाहनों के लिए बचा महज एक रास्ता