लखनऊ में 17 करोड़ से होगा 13 मार्गों का होगा नवीनीकरण, 27 किलोमीटर की सड़क को मंजूरी
लखनऊ में लोक निर्माण विभाग 17 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 13 प्रमुख मार्गों का नवीनीकरण करेगा। पहले चरण में 27 किलोमीटर सड़कों को मंजूरी मिली है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
लोक निर्माण विभाग करेगा 13 मार्गों का नवीनीकरण।
परियोजना पर 17 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
पहले चरण में 27 किलोमीटर सड़कों को मिली मंजूरी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय निर्माण खंड-एक शहर की कुछ सड़कों का नवीनीकरण करने जा रहा है। इस पर 17 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होगी। पांच से दस साल पहले बनी सड़कों को शामिल किया गया है।
इनमें अयोध्या मार्ग से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल होते हुए यूपीआरएस टीसी कार्यशाला तक, इंदिरा नगर सेक्टर पांच, फैजाबाद मार्ग से शक्तिनगर होते हुए इंदिरा नगर ए ब्लाक तक और रवीन्द्रपल्ली हरिनगर मार्ग भी है।
अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि कंचना बिहारी मार्ग के नवीनीकरण पर 47 लाख से अधिक का खर्च आएगा। इसी तरह महानगर फरीदनगर मार्ग जो रहीमनगर चौराहे से खुर्रमनगर चौराहे तक जाता है, उस पर 93 लाख रुपये से काम कराया जाएगा।
महानगर स्थित सचिवालय कॉलोनी में भी सड़क जर्जर हो गई है, उसका भी नवीनीकरण कराने की बात कही गई है। फरीदनगर गुडम्बा मार्ग, मंत्री आवास के सामने उपरिगामी रेलवे सेतु से लोहिया पथ तक सड़क की स्थिति सुधारी जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 नई सड़के भी हैं, जो बीकेटी, पूर्वी विधानसभा, लखनऊ कैंट की हैं।
