विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में चौपट चौराहे: चौक चौराहा पर आधी सड़क अतिक्रमण की जद में, वाहनों के लिए बचा महज एक रास्ता

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:58 PM (IST)

Lucknow mein Chaupat Chaurahe: सड़क के बचे हिस्से से एक समय में महज एक वाहन ही निकल पाता है। पीक ...और पढ़ें

चौक चौराहा पर लगा जाम। जागरण

चौक चौराहा पर लगा जाम। जागरण

HighLights

  1. चौक चौराहे पर पुलिस चौकी, तो दस मीटर दूर चौक थाना

  2. लोगों ने कहा बहुत जल्दी होती है तो घूमकर निकलना पड़ता

जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी के बड़े बाजार में शामिल चौक क्षेत्र के चौराहे तक पहुंचना वाहन चालकों के लिए रोज जद्दोजहद का सबब है। करीब 20 मीटर चौड़ी सड़क पर आधी सड़क अतिक्रमण और सवारी वाहनों के स्टैंड की भेंट चढ़ गई है। हालात यह हैं कि सड़क के बचे हिस्से से एक समय में महज एक वाहन ही निकल पाता है। पीक आवर्स में वाहनों का दबाव बढ़ते ही यहां जाम की स्थिति बन जाती है।

दैनिक जागरण की टीम ने मौके का जायजा लिया तो चौराहे के आसपास सड़क पर अव्यवस्था साफ दिखाई दी। दुकानदारों ने दुकान के बाहर सड़क तक चार पहिया वाहन खड़े कर रखे थे। खास बात यह है कि कुछ दूरी पर सरकारी पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद सड़क पर वाहनों की पार्किंग जारी है। इसके अलावा सड़क किनारे ही टेंपो स्टैंड बना हुआ है। इससे सड़क का काफी हिस्सा सवारी वाहनों के कब्जे में रहता है।

सड़क के दूसरी तरफ दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान रख रखा है। इससे पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ की जगह नहीं बचती और उन्हें मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है। पुलिस चौकी के बाहर भी वाहनों के खड़े होने से रास्ता और संकरा हो जाता है। पुलिस चौकी से करीब 10 मीटर की दूरी पर थाना होने के बावजूद सड़क पर यह स्थिति बनी हुई है।

चौक चौराहे पर जाम में फंसे ठाकुरगंज निवासी लकी ने बताया कि ज्यादा तर तो घूम कर निकलते हैं, क्योंकि अधिकांश वक्त यहां पर ट्रैफिक जाम मिलता है। वहीं, चौक निवासी सोनू ने बता

यह भी पढ़ें- लखनऊ में चौपट चौराहे- इंदिरा नगर में मुंशी पुलिया चौराहे पर अराजकता का चरम, निकल रहा ट्रैफिक का दम

यह भी पढ़ें- लखनऊ के चौपट चौराहे- रोड इंजीनियरिंग की खामी से कमता चौराहे पर सकरी हो गई सड़क

या कि सड़क किनारे से अतिक्रमण हट जाए, तो बहुत राहत मिले। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और जिम्मेदारों की ओर से अतिक्रमण हटाने या वाहनों को सरकारी पार्किंग में खड़ा कराने की कार्रवाई नजर नहीं आई। इससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रमुख समस्या

  • अतिक्रमण की जद में 20 मीटर चौड़ी सड़क का बड़ा हिस्सा।
  • सड़क किनारे टेंपो और सवारी वाहनों का स्टैंड।
  • दुकानों के बाहर चार पहिया वाहनों की पार्किंग।
  • फुटपाथ पर सामान रखे जाने से पैदल राहगीरों की मुश्किल।
  • पुलिस चौकी के बाहर वाहनों के खड़े होने से रास्ता और संकरा।
  • पीक आवर्स में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति।

कैसे हो सकता है सुधार

  • सड़क से तत्काल अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ खाली कराया जाए।
  • सड़क किनारे बने टेंपो स्टैंड को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
  • दुकानदारों और वाहन चालकों को सड़क पर पार्किंग न करने की हिदायत दी जाए तथा पास की सरकारी पार्किंग का इस्तेमाल अनिवार्य कराया जाए।
  • पीक आवर्स में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात सुचारु कराया जा सकता है।
  • नियमित निगरानी और कार्रवाई होने पर चौराहे पर वाहनों के लिए रास्ता खुल सकेगा।