विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में मई से शुरू होगी 50 मिडी सिटी बस सेवा, आठ लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Published: Wed, 08 Apr 2026 08:14 PM (IST)

नोएडा प्राधिकरण मई से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के लिए 50 मिडी सिटी बसें शुरू करेगा। यूपीएसआरटीसी इनका ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट, जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने में के लिए नोएडा प्राधिकरण ने मई से सिटी बसों के रूप में 50 मिडी बसों को संचालन शुरू कराने का निर्णय लिया है।

इसका संचालन व रखरखाव उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की ओर से किया जाएगा। जबकि टिकट और किमी के हिसाब से जो भी वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) होगा, उसकी भरपाई नोएडा प्राधिकरण करेगा। इसका एक बिल प्रत्येक माह यूपी रोडवेज नोएडा प्राधिकरण को देना होगा। नोएडा प्राधिकरण की इस सुविधा से तीनों शहर के आठ लाख लोगों को सुविधा मिलेगी।

नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक मिलेगी सुविधा

महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि इस सुविधा का ऐलान प्राधिकरण के गोल्डन जुबली स्थापना दिवस पर किया जा सकता है, जिसमें 50 मिडी बसों को नोएडा से ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट और जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक संचालन कराया जाएगा। इसकी शुरुआत मई से होने जा रही है। हालांकि प्रयास यही था कि नोएडा स्थापना दिवस पर ही इसका शुभारंभ किया जाए, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं होने से इसमें बाधा आ रही है।

जो रूट फाइल किए जा रहे है। उसमें नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ा गया है। ये सभी रूट मेट्रो स्टेशन से होकर जाएंगे। इन पर 15-15 मिनट के अंतराल पर बस मिलेंगी। सभी रूट 20 से 60 किमी के है। अधिकांश रूट पर पहले से ही बस स्टैंड बने हुए है।

पहले फेज में चलेंगी 50 बसें

उन्होंने बताया कि 45 बस रूट पर दौड़ेंगी, 5 स्टैंडबाई पर रहेंगी। लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने के लिए सेक्टर-90 नोएडा डिपो में इन बसों को खड़ा किया जाएगा। यही उसकी मरम्मत की जाएगी। यहां पहले एनएमआरसी की सिटी बस का मेन डिपो बना है।

नौ और 12 मीटर की दो प्रकार की करीब 50 बस पहले फेज में चलेंगी। बसों को खड़ा करने के लिए डिपो, चार्जिंग प्वाइंट (सभी ईवी बस), सर्विस सेंटर, ड्राइवर और कंडक्टर के लिए आराम करने की जगह और आफिस स्टाफ के लिए कमरे होंगे।

  • रूट नंबर-1 बाटेनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर होशियारपुर, सेक्टर-51, पर्थला, गौर चौक और एक मूर्ति
  • रूट नंबर-2 बाटेनिकल गार्डन से सेक्टर-12-22, रजनीगंधा, एक्सप्रेसवे, परी चौक-जेवर एयरपोर्ट
  • रूट नंबर-3 बाटेनिकल गार्डन गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, साई मंदिर, सड़क नंबर-6, सेक्टर-62, सड़क नंबर-6 बरौला, भंगेल और सूरजपुर कोर्ट
  • रूट नंबर-4 बाटेनिकल गार्डन सेक्टर-75, 76, 77 सेक्टर-101 सैमसंग रोड और डीएससी रोड

बसों का विवरण

रूट किलोमीटर समय अंतराल बस संख्या
रूट नंबर-1 20 किमी 15 मिनट 08
रूट नंबर-2 60 किमी 15 मिनट 16
रूट नंबर-3 30 किमी 15 मिनट 12
रूट नंबर-4 20 किमी 15 मिनट 08
स्टैंडबाई - - 05

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रोडवेज का सफर बना ‘तपता इम्तिहान’, नोएडा डिपो को AC बसों का इंतजार

यह भी पढ़ें- नोएडा में डबल डेकर AC बसों का संचालन अटका, रूट तय न होने से यात्री परेशान