विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में डबल डेकर AC बसों का संचालन अटका, रूट तय न होने से यात्री परेशान

Published: Mon, 16 Mar 2026 07:32 AM (IST)

नोएडा डिपो को मिली आठ डबल डेकर एसी बसों का संचालन रूट तय न होने के कारण अटका हुआ है। ...और पढ़ें

डबल डेकर बसों का संचालन अधर में लटका। जागरण

डबल डेकर बसों का संचालन अधर में लटका। जागरण

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा जिले में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था को मजबूत किए जाने
के उद्देश्य से शासन से नोएडा डिपो में भेजी गई आठ डबल डेकर एसी बसों का संचालन कई महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हो पा रहा है।

वहीं, संचालन में रूट तय नहीं होना समस्या बनी हुई है। इन बसों का संचालन नोएडा से ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए किया जाना है, लेकिन डबल डेकर की बस होने के कारण परी चौक पर मोड़ने, ऊंचाई आदि में परेशानी आ रही है।

आठ डबल डेकर की एसी बसें दी गईं

उत्तर प्रदेश रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन से नोएडा डिपो को आठ डबल डेकर की एसी बसें दी गईं थी, इनका संचालन नोएडा से ग्रेटर नोएडा परी चौक नालेज पार्क होते हुए संचालन किया जाना रूट तय किया गया था, लेकिन अब समस्या आ रही है कि परी चौक के सर्विस रोड और नॉलेज पार्क के पास इन बसों को मोड़ने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है, जहां पर स्थान है भी तो वहां पर बसों की अधिक ऊंचाई होने की समस्या आ रही है।

ऐसे में इनका संचालन में लगातार देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नोएडा में कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर बसों की अधिक ऊंचाई उनके संचालन में समस्या बनी रही है।

जनवरी में सभी बसों का संचालन शुरू किया जाना तय किया गया था, लेकिन मार्च का आधा महीने बीतने को आ गया है, लेकिन अभी तक रूट तय नहीं हो पाने के कारण बसों का संचालन नहीं शुरू किया जा सका है। ऐसे में जिले वासियों को डबल डेकर एसी बसों की यात्रा करने के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर से पहले जारी टोल वसूली, प्राधिकरण के आदेश बेअसर

शासन से आठ डबल डेकर एसी बसें मिली हैं। इनका संचालन नोएडा से ग्रेटर किया जाना है, लेकिन कई रूट पर इनकी अधिक ऊंचाई की समस्या फंस रही है। अब दूसरे रूटों का सर्वे किया जा रहा है। - मनोज सिंह, आरएम नोएडा