विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा: स्काडा सेंटर बताएगा किस ट्रांसफार्मर पर कितना लोड और कहां आया फाल्ट? बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का 30% काम पूरा

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:02 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-62 में बन रहे स्काडा सेंटर का 30% कार्य पूरा हो चुका है, जिससे शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था हाईटेक बनेगी। यह सेंटर बिजली लाइनों और उपकरणों में खराबी का पता लगाने की प्रक्रिया को काफी तेज करेगा, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलेगी।

सेंटर का कार्य 30 फीसदी पूरा हो चुका है। सेंटर की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है और फिलहाल फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। जागरण्

सेंटर का कार्य 30 फीसदी पूरा हो चुका है। सेंटर की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है और फिलहाल फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। जागरण्

HighLights

  1. स्काडा सेंटर का 30% कार्य पूरा, फिनिशिंग जारी।

  2. बिजली फाल्ट का पता लगाने में तेजी आएगी।

  3. शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था होगी हाईटेक।

जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में सेक्टर-62 में बन रहे स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्वीशन) सेंटर का कार्य 30 फीसदी पूरा हो चुका है। सेंटर की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है और फिलहाल फिनिशिंग का कार्य चल रहा है।

इसके पूरी तरह तैयार होने के बाद शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी एक ही स्थान से साॅफ्टवेयर के माध्यम से की जा सकेगी। इससे बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर और उपकेंद्रों में आने वाली खराबी बिन देरी के पता लगाने में मदद मिलेगी।

प्रक्रिया को काफी तेज किया जा सकेगा

स्काडा आधुनिक तकनीक है, जिसके माध्यम से बिजली नेटवर्क से जुड़े उपकरणों की स्थिति और उनके संचालन की जानकारी केंद्रीय नियंत्रण कक्ष तक पहुंचती है। जिले में विद्यु़त निगम के 4.70 लाख उपभोक्ता हैं। किसी क्षेत्र में फाल्ट आने पर इसकी सूचना संबंधित बिजलीघर तक पहुंचने और फिर कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने में समय लगता है। स्काडा सेंटर शुरू होने के बाद इस प्रक्रिया को काफी तेज किया जा सकेगा।

कंट्रोल रूम से देखे जा सकेंगे सारे उपकरण

मौजूदा समय में फाल्ट या आपूर्ति खराबी की जांच निगम कर्मी व कर्मचारी मैनुअल रूप से करते हैं। व्यवस्था के तहत बिजली के उपकेंद्र, फीडर, ट्रांसफार्मर, बिजली लाइनों, खंभों और रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) को आधुनिक निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाएगा। किसी भी जगह खराबी आने पर संबंधित उपकरण से सूचना सेंटर तक पहुंचेगी। कंट्रोल रूम में लगे कंप्यूटर स्क्रीन पर संबंधित क्षेत्र और उपकरण की स्थिति दिखाई देगी।

scada-center1

किस फीडर पर कितना दबाव?

इससे कर्मचारियों को फाल्ट का स्थान चिह्नित करने में आसानी होगी और मरम्मत के लिए टीम को सीधे प्रभावित स्थान पर भेजा जा सकेगा। इस व्यवस्था का लाभ जिले के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

बिजली आपूर्ति बाधित होने पर खराबी का पता लगाने में लगने वाला समय कम होगा। साथ ही, किस क्षेत्र में कितनी बिजली की मांग है और किस फीडर पर कितना दबाव है।

इसकी निगरानी भी की जा सकेगी। जरूरत के अनुसार बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित करने और वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में भी मदद मिलेगी।

"स्काडा व मॉर्डनाइजेशन के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। गुणवत्ता की निगरानी कर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अगले वर्ष अगस्त तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।"

-डाॅ. केके सिंह तोमर, अधिशाषी अभियंता, स्काडा व माॅर्डनाइजेशन। 

यह भी पढ़ें- नोएडा: मतांतरण का दबाव बनाने वाला DU का पूर्व PhD छात्र अरेस्ट, युवती से 75 लाख की ठगी और ब्लैकमेलिंग का है मामला

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए CEO को एनईए ने दी बधाई, जल्द समाधान का मिला भरोसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।