विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए CEO को एनईए ने दी बधाई, जल्द समाधान का मिला भरोसा

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:03 PM (GMT+05:30)

एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त सीईओ से मुलाकात करता एनईए का प्रतिनिधिमंडल। सौ. संगठन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त सीईओ से मुलाकात करता एनईए का प्रतिनिधिमंडल। सौ. संगठन

HighLights

  1. एनईए प्रतिनिधिमंडल ने नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह से भेंट की।

  2. सीईओ ने उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

  3. उद्यमियों के साथ जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त सीईओ डॉ. बलकार सिंह कार्यालय में मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अपेक्षा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में उद्यमियाें की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र होगा।

सीईओ ने कहा कि उद्योगाें की समस्याओं का निवारण करना उनका दायित्व है। शीघ्र ही उद्यमियाें के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा ताकि उद्यमियों की उद्योगाें से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में एनईए महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कक्कड, कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, सचिव राहुल नैयर, सुधीर सिंह शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।