नोएडा में चैन की नींद सोता रहा युवक, चोर ले उड़ा 60 हजार रुपये का मोबाइल
नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला में एक युवक का 60 हजार रुपये का मोबाइल फोन चोरी हो गया। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated
HighLights
सेक्टर-49 बरौला में युवक का फोन चोरी हुआ।
सोते समय 60 हजार रुपये का मोबाइल गायब।
पुलिस सर्विलांस से चोर की तलाश कर रही।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला में चोर ने कमरे में सो रहे युवक का 60 हजार कीमत का फोन चोरी कर लिया। घटना 10 मार्च की रात दस बजे करीब की है। पीड़ित ने पुलिस को चोरी का मुकदमा कराया है।
शिकायतकर्ता स्वयं कटियार ने पुलिस को बताया कि डयूटी से घर लौटने के बाद वह कमरे में सो गया था। इस बीच दरवाजा अंदर से बंद नहीं किया था। कुछ देर बाद उसकी आंख खुल गई। इस बीच कमरे में अंधेरा होने पर मोबाइल से टार्च जलाने के लिए बेड पर फोन देखा तो वह नहीं मिला। काफी देर तक फोन नहीं मिलने पर उसके होश उड़।
पीड़ित ने शक के आधार पर बराबर में रहने वाले दंपती और एक अन्य युवक के कमरे की तलाशी ली, लेकिन फोन नहीं मिला। पीड़ित का कहना है कि उसने कुछ महीने पहले ही 60 हजार रुपये में नया फोन खरीदा था।
पुलिस का कहना है कि सर्विलांस लोकेशन की मदद से फोन को ट्रेस कर रहे हैं। चोर को जल्द पकड़कर फोन बरामद का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, उसी ने गला दबाकर ले ली जान; शव को ठिकाने लगाया और 3 लाख रुपये लेकर फरार
यह भी पढ़ें- नोएडा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: गर्लफ्रेंड और भाई गिरफ्तार, होली के दिन पत्नी के सामने किया था मर्डर
