विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा श्रमिक हिंसा: सत्यम वर्मा और आकृति पर लगा NSA, प्रदर्शन की साजिश रचने और भीड़ उकसाने का आरोप

Published: Wed, 13 May 2026 01:23 PM (IST)

नोएडा के फेज दो औद्योगिक क्षेत्र में 13 अप्रैल को हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में गिरफ्तार सत्यम ...और पढ़ें

नोएडा हिंसा मामले की फाइल फोटो।

नोएडा हिंसा मामले की फाइल फोटो।

HighLights

  1. नोएडा हिंसा मामले में सत्यम वर्मा, आकृति पर रासुका।

  2. प्रदर्शन की साजिश रचने, भीड़ उकसाने का आरोप।

  3. गौतम बुध नगर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज दो थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में 13 अप्रैल को हुई हिंसक झड़क, तोड़फोड़, आगजनी और बवाल के आरोप में गिरफ्तार सत्यम वर्मा और आकृति पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

गौतम बुध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों के खिलाफ मिले साक्ष्य के आधार पर रासुका की कार्रवाई की है। इस कानून के तहत अब दोनों पर कार्रवाई होगी।

जांच में दोनों की भूमिका प्रदर्शन की साजिश रचने और भीड़ को उकसाने में अहम पाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों ने इंटरनेट मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को जुटाने का काम किया था। मामले में कई अन्य संदिग्धों की भी पहचान की गई है।

यह भी पढ़ें- Noida Protest: नोएडा श्रमिक हिंसा के दौरान तीन सेकेंड में जलाए वाहन, प्रशिक्षित थे उपद्रवी

यह भी पढ़ें- 'आप हाई कोर्ट क्यों नहीं जाते?', नोएडा हिंसा में गिरफ्तार छात्रा को जमानत से SC का इनकार