नोएडा में सोनम वांगचुक के समर्थन में कैंडल मार्च का प्रयास पुलिस ने रोका, सपाई हिरासत में
नोएडा में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में सपाईयों और समर्थकों द्वारा कैंडल मार्च निकालने का प्रयास पुलिस ने विफल कर दिया। अनुमति न होने के कारण पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें घर वापस भेज दिया।

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
सोनम वांगचुक के समर्थन में नोएडा में प्रदर्शन का प्रयास।
पुलिस ने बिना अनुमति कैंडल मार्च को रोका।
सपाई और समर्थक हिरासत में लेकर घर भेजे गए।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को नोएडा में सेक्टर 53 कंचनजंगा मार्केट, नोएडा स्टेडियम पर एकत्रित हुए सपाई और समर्थकों ने कैंडल मार्च और नारेबाजी कर प्रदर्शन करने का प्रयास किया।
नोएडा पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और कानून व्यवस्था प्रभावित होने का दावा करते हुए सख्ती दिखाई। सपाई और सर्मथकों को बस में बैठाकर उनके घर छुड़वाया। किसी को भी प्रदर्शन नहीं करने दिया।
सपा पार्टी के महानगर पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को एकजुट होने की अपील की थी। शाम सात बजे से नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर से कैंडल मार्च निकालने की अपील की थी।
दोपहर से ही पुलिस की रही पुलिस की हलचल
जानकारी होने पर नोएडा पुलिस दोपहर से ही नोएडा स्टेडियम और सपा कैंप कार्यालय के आसपास सक्रिय हो गई। सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा मार्केट कैंप कार्यालय के आसपास ही सपा महानगर अध्यक्ष अश्रय गुप्ता समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया।
उनको स्टेडियम जाने नहीं दिया। आश्रय गुप्ता ने बताया कि साेनम वांगचुक के सर्मथन और नीट परीक्षा में धांधली के चलते सुसाइड करने वालों विद्यार्थियों के समर्थन में कैंडल मार्च निकालने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने कैंप कार्यालय को छाबनी बनाते हुए कुछ पर करने से रोक दिया।
इसकी वजह वह स्टेडियम नहीं जा पाए। कैंडल मार्च को लेकर 200 से ज्यादा स्टेडियम पहुंचे सपाई और समर्थकों को भी पुलिस ने रोका। उनके वापस नहीं जाने पर सभी को हिरासत में ले लिया।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए वीडियो
नोएडा स्टेडियम समेत कई जगह पर सोनम वांगचुक के समर्थन में लोगों के एकत्रित होने और पुलिस के समझाने के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए। वीडियो में समर्थक नारेबाजी करते और पुलिस अधिकारी और कर्मी सख्ती बरतते भी दिखे।
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के प्रदर्शन नहीं करने दिया गया। समर्थकों को समझा बुझाकर वापस लौटाया गया। फिर भी जबरन प्रदर्शन करने का प्रयास कर 15-20 समर्थकों को बस में बैठाकर उनके घर छुड़वाया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।