विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सफदरजंग अस्पताल में भी सोनम वांगचुक का उपवास जारी, डॉक्टरों ने सेहत पर दिया ताजा अपडेट

Published: Sun, 19 Jul 2026 03:39 PM (IST)

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की हालत स्थिर है, लेकिन उनका उपवास अभी भी जारी है। डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार प्रदान कर रही है।

सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। फोटो- पीटीआई

सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। फोटो- पीटीआई

HighLights

  1. सोनम वांगचुक की हालत सफदरजंग अस्पताल में स्थिर बनी हुई है।

  2. अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उनका उपवास जारी है।

  3. एम्स और सफदरजंग के विशेषज्ञ लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बंबा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी सोनम वांगचुक का उपवास जारी है। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है।

रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोनम वांगचुक की नाड़ी, रक्तचाप और आक्सीजन का स्तर सामान्य है, लेकिन रक्त संबंधी कुछ जांच अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई हैं। लंबे समय तक उपवास का असर उनके शरीर पर पड़ा है।

एम्स और सफदरजंग के विशेषज्ञ कर रहे लगातार निगरानी

डॉ. बंबा ने बताया कि वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल और एम्स के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम चौबीस घंटे उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। यदि स्वास्थ्य में किसी तरह की जटिलता आती है तो तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

जरूरत के अनुसार दिया जा रहा उपचार

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोनम वांगचुक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनकी जरूरत के अनुसार हर जरूरी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं, यह गैर-कानूनी डिटेंशन जैसा': क्यों HC पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी?

यह भी पढ़ें- कैसी है सोनम वांगचुक की हालत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।