विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं, यह गैर-कानूनी डिटेंशन जैसा': क्यों HC पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी?

Published: Sun, 19 Jul 2026 12:21 PM (IST)

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है, आरोप लगाया है कि उन्हें गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है।

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और पत्नी गीतांजलि आंगमो।   (फाइल फोटो- एएनआई)

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और पत्नी गीतांजलि आंगमो। (फाइल फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं

  2. गैर-कानूनी हिरासत और निजी अस्पताल में स्थानांतरण की मांग

  3. सफदरजंग अस्पताल पर अविश्वास, पारदर्शिता की कमी का आरोप

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पुलिस पर गैर-कानूनी तरके से हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।

उन्होंने सोनम को सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति देने की हाई कोर्ट से मांग की है। उन्होंने मामले पर रविवार को ही अर्जी पर सुनवाई की मांग की है। 

दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे इस मामले की सुनवाई करेगा। जस्टिस मिनी पुष्करणा मामले की सुनवाई करेंगी। SGI तुषार मेहता के वर्चुअली पेश होने की संभावना है। सीनियर वकील कपिल सिब्बल सोनम वांगचुक की ओर से पेश होंगे।

निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग

अस्पताल से भरोसा उठने की बात कहते हुए सोनम की पत्नी गीतांजलि ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति की सेहत और बिगड़ने से पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल से अपनी पसंद के किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए।

NCR News - 2026-07-19T105738.860

सोनम की पत्नी ने यह भी कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, सफदरजंग अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें सिर्फ चुनिंदा जानकारी ही दी है और सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने से इनकार करने के कारण उनकी मेडिकल हालत की स्वतंत्र जांच नहीं हो पाई।

सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं: गीतांजलि

उन्होंने यह भी कहा कि वह सोनम के इलाज के तरीके के गुप्त और पूरी तरह से अपारदर्शी रवैये से "दुखी हैं, जबकि विरोध स्थल से हटाए जाते समय वांगचुक के जरूरी मेडिकल पैरामीटर स्थिर थे। गीतांजलि आंगमो ने कहा कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। यह एक गैरकानूनी डिटेंशन जैसा बन गया है।

उन्होंने आगे कहा कि हाई कोर्ट ने 16 जुलाई के अपने आदेश में अधिकारियों को सोनम वांगचुक की सेहत पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर मेडिकल दखल देने के लिए कहा गया था। हालांकि, पुलिस ने मेडिकल इमरजेंसी के बिना उस आदेश का गलत फायदा उठाकर शनिवार को जंतर-मंतर से अनशन कर रहे उनके पति को जबरदस्ती हटा दिया।

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट, अस्पताल में भर्ती को बताया 'गैर-कानूनी हिरासत'

यह भी पढ़ें- कैसी है सोनम वांगचुक की हालत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।