विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैसी है सोनम वांगचुक की हालत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन

Published: Sun, 19 Jul 2026 09:09 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय उपचार मिल रहा है।

जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक। (फाइल फोटो)

जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सोनम वांगचुक की हालत सफदरजंग अस्पताल में स्थिर।

  2. आवश्यक चिकित्सकीय उपचार और 24 घंटे निगरानी में।

  3. लंबे उपवास के कारण विशेषज्ञों की टीम कर रही देखभाल।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Sonam Wangchuk Health Update: राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की हालत फिलहाल स्थिर है।

रविवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने बताया कि उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है। उनकी नाड़ी, रक्तचाप और शरीर में आक्सीजन का स्तर सामान्य है, लेकिन रक्त संबंधी कुछ मानक अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

अस्पताल के अनुसार, लंबे समय तक उपवास के कारण शरीर पर पड़े असर को देखते हुए सोनम वांगचुक को विभिन्न विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में रखा गया है।

24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में सोनम वांगचुक

वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल तथा एम्स के डॉक्टरों की संयुक्त टीम का कहना है कि चौबीस घंटे चिकित्सकीय निगरानी और उपचार जरूरी है, ताकि स्वास्थ्य में किसी भी तरह की जटिलता होने पर तत्काल उसका उपचार किया जा सके।

हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि सोनम वांगचुक को सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनके रक्त संबंधी मानकों समेत स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। चिकित्सकों का मानना है कि मौजूदा स्थिति में निरंतर इलाज और निगरानी बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- 20 जुलाई को CJP के 'संसद चलो' मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, जगह-जगह बैरिकेडिंग; पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

यह भी पढ़ें- जैमर लगा, चादर तानी और वांगचुक अस्पताल में... दिल्ली पुलिस के नए कप्तान आते ही 30 सेकेंड में उठाए गए सोनम वांगचुक