विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में महिलाओं को नोटों की नकली गड्डी दिखाकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कइयों से गहने झटकने का है आरोप

Published: Mon, 06 Apr 2026 02:56 PM (IST)

नोएडा फेज दो पुलिस ने नकली नोटों की गड्डी दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो शातिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज दो थाना पुलिस ने नोटों की नकली गड्डी दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश किया। वे ऊपर और नीचे असली नोट लगाने के बाद बीच में कागज भर देते थे। दोनों शातिर बदमाशों को भंगेल गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से दो गड्डी व 250 रुपये नकद प्राप्त किए गए।

आरोपितों की पहचान विशाल उर्फ नन्हे पुत्र स्वर्गीय भीम सिंह निवासी प्रेम नगर, थाना नांगलोई, दिल्ली उम्र 19 वर्ष व करन सोलंकी पुत्र सेवाराम सोलंकी निवासी सभापुर, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई।

पूछताछ में पता चला है कि व्यक्तियों को ऊपर-नीचे 500 रुपये लगी कागज की गड्डी दिखाकर रुपयों का लालच देते। इसके बदले में उनके कीमती आभूषणों की ठगी कर फरार हो जाते थे। आरोपितों फेज दो थाने में एक मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में शिक्षा विभाग की चेतावनी बेअसर, मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे निजी स्कूल; पेरेंट्स परेशान

यह भी पढ़ें- नोएडा में 30 मिनट का सफर 10 मिनट में होगा तय, एमपी वन रोड पर बनेगा 5.5 किमी लंबा एलिवेटेड रोड

यह भी पढ़ें- नेपाल, बंगाल से नोएडा तक संपत्तियों का जाल! किशनगंज SDPO की बढ़ीं मुश्किलें, EOU की तीन टीमों की बड़ी कार्रवाई