विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में शिक्षा विभाग की चेतावनी बेअसर, मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे निजी स्कूल; पेरेंट्स परेशान

Published: Mon, 06 Apr 2026 11:07 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल शिक्षा विभाग की चेतावनी के बावजूद मनमानी फीस बढ़ा रहे हैं। विभाग ने तीन बार ...और पढ़ें

शिक्षा विभाग के सख्ती के बाद भी निजी स्कूलों की फीस के नाम पर जारी है मनमानी। एआई जनरेटेड

शिक्षा विभाग के सख्ती के बाद भी निजी स्कूलों की फीस के नाम पर जारी है मनमानी। एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में निजी स्कूलों की मनमानी नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होते ही चालू हो गई है। जबकि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को तीन बार पत्र जारी कर चेतावनी दी जा चुकी है कि नियमानुसार ही फीस में बढ़ोतरी की जाए। इसके बाद भी जिले के निजी स्कूलों की मनमानी जारी है।

अभिभावकों का आरोप है कि हर वर्ष स्कूल फीस बढ़ाने के साथ ही अन्य चीजों में रुपये बढ़ा रहे हैं। वहीं, जिम्मेदारों से शिकायत किए जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही

बता दें कि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। इसके पहले ही शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को एक बार नहीं बल्कि तीन बार पत्र जारी कर फीस बढ़ाने से लेकर अन्य नियमों के पालन करने के लिए आदेश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी जिले के निजी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल सीपीआई के आधार स्कूल 7.11 प्रतिशत फीस बढ़ाने के नाम अन्य कार्यक्रमों और वाहन जैसी सुविधाओं के नाम पर अधिक रुपए बढ़ाकर मनमानी कर रहे हैं। इससे उनकी जेब पर हर वर्ष अधिक बोझ बढ़ रहा है। इसके लिए कुछ विभाग के अधिकारियों को नियम बनाने की जरूरत है और ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।

एक अभिभावक ने बताया कि उनका एक बच्चा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सर्वोत्तम स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ाई करता है, पिछले वर्ष की तरह ही इस बार स्कूल ने ट्यूशन के अलावा वाहन और अन्य तरह के होने वाले कार्यक्रमों में फीस बढ़ाकर ली जा रही है।

एक अभिभावक ने बताया कि उनका बेटा नॉलेज पार्क तीन स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में ट्यूशन फीस के अलावा वाहन सेवा में बेवजह की फीस बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में EWS/DG के तहत एडमिशन की नई गाइडलाइन जारी, SMS से मिलेगी चयनित बच्चे की सूचना

उन्होंने इसको लेकर जब स्कूल प्रबंधन से बात की तो कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। रेयान स्कूल में ट्यूशन फीस के अलावा वाहन सेवा और कार्यक्रमों में फीस बढ़ाने की शिकायतें आई हैं। इसी तरह जिले के अन्य निजी स्कूलों की मनमानी जारी है।

मेरे बच्चे सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों बच्चों की फीस में बढ़ोतरी किए जाने के साथ ही उनके वाहन सेवा और कार्यक्रमों के नाम पर अधिक फीस ली गई है। - कपिल खरे, अभिभावक

विभाग की ओर से सभी स्कूलों को नियमों का पालन करने के लिए तीन बार पत्र जारी किए गए हैं। सीपीआइ के आधार पर स्कूल अधिकतम 7.11 प्रतिशत ही फीस बढ़ा सकते हैं। इससे अधिक कोई स्कूल फीस बढ़ाता है, तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर