दिल्ली में EWS/DG के तहत एडमिशन की नई गाइडलाइन जारी, SMS से मिलेगी चयनित बच्चे की सूचना
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस, डीजी और दिव्यांग श्रेणी के दाखिलों हेतु ...और पढ़ें
-1775452770569_m.webp)
दाखिले को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी। एआई जनरेटेड
HighLights
ईडब्ल्यूएस, डीजी, दिव्यांग दाखिले 2026-27 के लिए गाइडलाइन जारी।
पहला कंप्यूटरीकृत ड्रा 6 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे।
चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस द्वारा सूचना दी जाएगी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस, डीजी व दिव्यांग श्रेणी के तहत दाखिले को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है।
सर्कुलर में ऑनलाइन आवेदन से लेकर दस्तावेज सत्यापन, अपील और अंतिम दाखिले तक की पूरी प्रक्रिया तय की गई है।
निर्देशों के अनुसार, पहला कंप्यूटरीकृत ड्रा छह अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इसके बाद नौ अप्रैल से 22 अप्रैल तक चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 29 जोनल टीमों द्वारा की जाएगी।
शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी, जिसमें वेरिफिकेशन सेंटर और समय की जानकारी होगी।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में निजी स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिलों का शेड्यूल जारी, 8 दिन तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
बता दें कि राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा एक में ईडब्ल्यूएस/डीजी कैटेगरी के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिला प्रक्रिया 2026-27 के लिए शुरू हो गई है।
