विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल, बंगाल से नोएडा तक संपत्तियों का जाल! किशनगंज SDPO की बढ़ीं मुश्किलें, EOU की तीन टीमों की बड़ी कार्रवाई

Published: Mon, 06 Apr 2026 09:17 AM (IST)

किशनगंज एसडीपीओ गौतम कुमार की कथित बेनामी संपत्तियों की जांच तेज हो गई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने इस ...और पढ़ें

एसडीपीओ से पूछताछ करेगी ईओयू। प्रतीकात्‍मक फोटो

एसडीपीओ से पूछताछ करेगी ईओयू। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. SDPO गौतम कुमार की बेनामी संपत्तियों की जांच तेज।

  2. आर्थिक अपराध इकाई ने तीन विशेष टीमें गठित कीं।

  3. नेपाल, दिल्ली समेत कई राज्यों में संपत्तियों की पड़ताल।

राज्य ब्यूरो, पटना। EOU Raid: किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार की कथित बेनामी संपत्तियों और निवेश की जांच अब तेज हो गई है।

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने इस मामले में तीन अलग-अलग टीमें गठित कर जांच को व्यापक दायरे में फैला दिया है। 

ईओयू ने सोमवार को पटना कार्यालय में आने का दिया नोटिस

सूत्रों के अनुसार, एसडीपीओ की नेपाल और पश्चिम बंगाल में संपत्तियों के मिले सुराग के आधार पर वहां के स्थानीय प्रशासन से भी संपर्क किया गया है।

वहीं, एक टीम एडिशनल एसपी के नेतृत्व में किशनगंज में कैंप कर रही है, जो किशनगंज और पूर्णिया में चिह्नित संपत्तियों का सत्यापन कर रही है।

दूसरी टीम को जल्द ही दिल्ली भेजा जाएगा। यह टीम दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम और नोएडा में मिली संपत्तियों की जांच करेगी। 

एसडीपीओ से जुड़े लोगों की संपत्‍त‍ियों की भी होगी जांच

जानकारी के अनुसार जांच के दौरान ईओयू को कई माफिया और कथित सफेदपोशों से एसडीपीओ के संबंधों के संकेत भी मिले हैं, जिनकी भी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित लोगों की संपत्तियों को भी खंगालने की तैयारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि एसडीपीओ की एक घरेलू महिला सहयोगी के नाम पर भी कुछ संपत्तियां दर्ज हैं।

इन पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। ईओयू ने एसडीपीओ गौतम कुमार को पूछताछ के लिए सोमवार को पटना स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस दिया है।

वहीं, इस मामले में डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार को भी मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।