विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा 51-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला स्काईवाक फिर डिजाइन बदलाव में उलझा, ब्लू-एक्वा लाइन की परेशानी बरकरार

Published: Wed, 03 Jun 2026 11:43 AM (IST)

नोएडा के सेक्टर-52 (ब्लू लाइन) और सेक्टर-51 (एक्वा लाइन) मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला स्काईवॉक डिजाइन बदलाव और काम रुकने के कारण अधूरा पड़ा है।

सेक्टर-52 व नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के एक्वा लाइन के 51 मेट्रो स्टेशन के बीच अधूरे स्काईवाक को पूरा करने का हल नहीं निकल पा रहा

सेक्टर-52 व नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के एक्वा लाइन के 51 मेट्रो स्टेशन के बीच अधूरे स्काईवाक को पूरा करने का हल नहीं निकल पा रहा

HighLights

  1. स्काईवॉक का काम दो महीने से बंद पड़ा है।

  2. डिजाइन में बदलाव के कारण परियोजना में देरी हो रही है।

  3. यात्रियों को धूप में दोनों स्टेशनों के बीच परेशानी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली मेट्रो रेल काॅरपोरेशन की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 व नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के एक्वा लाइन के 51 मेट्रो स्टेशन के बीच अधूरे स्काईवाक को पूरा करने का हल नहीं निकल पा रहा है। पिछले दो महीने से काम बंद पड़ा हुआ है। काम शुरू करवाने से पहले नोएडा प्राधिकरण, नोएडा मेट्रो व बीच के भूखंड आवंटी आइकिया कंपनी की बैठक भी हो चुकी है।

बैठक में स्काईवाक के प्रस्तावित नए काम में फिर से डिजाइन में बदलाव की बात सामने आई है। स्काईवाक अधूरा पड़ा होने की वजह से ब्लू और एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों को सहूलियत नहीं मिल पा रही है। तपती धूप में दोनों मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियां चढ़कर यात्री सफर पूरा कर रहे हैं।

नोएडा प्राधिकरण महाप्रबंधक एसपी सिंह ने जल्द काम शुरू करवाने का दावा किया है। एनएमआरसी के साथ हुई बैठक में बन चुके स्काईवाक को आगे ले जाकर बाएं मोड़कर जोड़ने की डिजाइन में बदलाव पर चर्चा कर ली गई है।

इसको लेकर आईआईटी की मंजूरी भी ली गई है। गौरतलब है कि परियोजना की 10 वीं डेडलाइन 25 जून है। परियोजना प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 में आती है, जिसका प्रभारी कुछ दिन पहले ही वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा को बनाया गया है।

जून-2023 में इस स्काईवाक का निर्माण शुरू होने के साथ पांच महीने में काम पूरा करने का दावा नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किया गया था लेकिन इसके बाद काम पूरा होने की नौ तारीखें खाली गुजर चुकी हैं। परियोजना की मौजूदा समय में लागत 33.50 करोड़ रुपये अनुमानित है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में सड़क हादसे में घायल शिक्षिका की मौत, जनगणना ड्यूटी से लौटते समय हुआ था हादसा

यह भी पढ़ें- हड़ताल की मार: दो दिन में कूड़ाघर बने नोएडा के सेक्टर, घरों तक नहीं पहुंच रहीं कूड़ा गाड़ियां

यह भी पढ़ें- नोएडा के बिल्डरों ने 300 करोड़ के IFMS फंड पर जमाई कुंडली, फ्लैट खरीदार परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।