विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बनेंगे 9 हॉस्टल, 1000 रुपये का रेंट देकर सुरक्षित रह सकेंगी 10 हजार महिलाएं

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:02 AM (IST)

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में कुल 9 श्रमिक हॉस्टल बनेंगे, जिससे हजारों प्रवासी श्रमिकों और कामकाजी महिलाओं को ...और पढ़ें

श्रम विभाग ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना सिटी में श्रमिक हाॅस्टल के लिए भूखंड पर कब्जा मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। एआई इमेज

श्रम विभाग ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना सिटी में श्रमिक हाॅस्टल के लिए भूखंड पर कब्जा मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। एआई इमेज

HighLights

  1. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी में कुल 9 श्रमिक हॉस्टल बनेंगे।

  2. यमुना सिटी में 10,000 कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष हॉस्टल।

  3. श्रमिकों को सुरक्षित आवास, कैंटीन, स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक शहर नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना सिटी में रोेजी रोटी के लिए नौकरी की तलाश में आने वालों के लिए खुले आसमान के नीचे रात गुजारने की चिंता जल्द दूर हो जाएगी।

श्रम विभाग ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना सिटी में श्रमिक हाॅस्टल के लिए भूखंड पर कब्जा मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

यमुना सिटी में वर्किंग वीमेंस की भविष्य में आवासीय जरूरत को देखते हुए सेक्टर 23 में जमीन आरक्षित करने का फैसला किया है। इसमें दस हजार तक की क्षमता तक के कामकाजी महिलाओं के लिए हाॅस्टल का निर्माण हो सकेगा।

सुविधाओं के अभावों के बीच गुजर बसर कर रहे

औद्योगिक शहर नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा सिटी को प्रवासी कामगारों ने अपने पसीने और मेहनत से तराशा है। जिले के हजाराें बड़े छोटे उद्योगों के लिए श्रमिक धुरी हैं। बहुमंजिला इमारतों का निर्माण करने वालों के पास खुद छत का संकट है। उद्योगों में नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले औद्योगिक क्षेत्र से सटे गांवों में सुविधाओं के अभावों के बीच गुजर बसर कर रहे हैं।

दो श्रमिक हाॅस्टल के होंगे निर्माण

नोएडा में श्रमिक हिंसा के बाद श्रमिकोंं के आवास की जरूरत शासन प्रशासन के साथ प्राधिकरणोंं की प्राथमिकता में है। नोएडा में श्रम विभाग दो, ग्रेटर नोएडा में दो व यीडा क्षेत्र में चार श्रमिक हाॅस्टल बनाने जा रहा है।

नोएडा प्राधिकरण अपने स्तर पर भी दो श्रमिक हाॅस्टल बनाएगा। श्रम विभाग को नोएडा से दो, ग्रेटर नोएडा से एक व यीडा से चार श्रमिक हाॅस्टल के लिए जमीन मिल चुकी है। इसके बाद विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

जिले में बनेंगे नौ हाॅस्टल

नोएडा में दोनों हाॅस्टल की क्षमता एक-एक हजार की होगी। इसमें रहने के लिए एक से डेढ़ हजार रुपये प्रति की दर से स्थान मिलेगा। ग्रेटर नोएडा में तीन-तीन हजार वर्गमीटर में हाॅस्टल का निर्माण होगा। यीडा में हाॅस्टल के लिए पांच-पांच हजार वर्गमीटर जमीन श्रम विभाग को दी गई है।

कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित ठिकाना

जिले में अपैरल से लेकर इलेक्ट्रानिक्स इकाइयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें अधिकतर महिलाओं को रोजगार मिलता है। यीडा में इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के अलावा सेमी कंडक्टर उद्योग, अपैरल पार्क, टाय पार्क विकसित होने जा रहा है। इसमें भी हजारों महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

महिलाओं के लिए आवास की जरूरत भी बड़ी होगी। इसलिए यीडा ने सेक्टर 23 में कामकाजी महिलाओं को हाॅस्टल के लिए जमीन आरक्षित करने का फैसला किया है। इसमें दस हजार तक महिलाओं के रहने की क्षमता संभावित है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा सिटी में श्रम विभाग की ओर से बनने वाले हाॅस्टल में भी महिलाओं के रहने की क्षमता का फैसला शासन स्तर से होगा।

श्रमिकोंं को मिलेंगी सुविधाएं

हाॅस्टल में श्रमिकों को सिर्फ सुरक्षित आवास ही नहीं मिलेगी बल्कि उन्हें अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें उन्हें जाब कार्ड से लेकर कैंटीन, स्वास्थ्य जांच, आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। जिले में नौ श्रमिक हाॅस्टल के निर्माण के लिए तीनों प्राधिकरण से भूखंड पर कब्जा दे दिया गया है। हाॅस्टल का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जल्द इस पर निर्णय होने की संभावना है।

-राकेश द्विवेदी, उपश्रमायुक्त। 

यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रेंट एग्रीमेंट का स्टांप शुल्क घटा, अब बढ़ेंगे रजिस्टर्ड एग्रीमेंट; जानिए नई दरें

यह भी पढ़ें- नोएडा-जेवर पास बसेगी UP की स्पेशल 'फिनटेक सिटी', बनेगी SDZ जोन; जानिए जमीन से लेकर सुविधाओं तक का प्लान