विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वासियों को केंद्र सरकार का तोहफा, मेट्रो विस्तार के लिए 2390 करोड़ रुपये मंजूर

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:51 PM (IST)

केंद्र सरकार ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस ...और पढ़ें

सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक दौड़ेगी मेट्रो। जागरण

सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक दौड़ेगी मेट्रो। जागरण

HighLights

  1. नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो विस्तार को केंद्र सरकार की मंजूरी।

  2. 2,390 करोड़ रुपये की लागत से 8.449 किलोमीटर का विस्तार।

  3. लाखों लोगों को मिलेगा आसान और तेज आवागमन का लाभ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार की कैबिनेट ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी है। यह मेट्रो एक्वा लाइन का विस्तार होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 2,390 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कितनी लंबी होगी मेट्रो लाइन?

यह नया मेट्रो कॉरिडोर कुल 8.449 किलोमीटर लंबा होगा। इस रूट पर कुल 5 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। इसका सीधा मतलब है कि पूरी मेट्रो ऊपर से होकर जाएगी।

इस नए रूट के शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 71.878 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क हो जाएगा।

नए प्रोजेक्ट से लोगों को क्या फायदा?

इस मेट्रो के शुरू होने से नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। अभी लोगों को इस रूट पर जाने के लिए ऑटो, ई-रिक्शा, बस या अपनी पर्सनल कार पर निर्भर रहना पड़ता है। जिसकी वजह से समय के साथ-साथ घंटों जाम और पैसे भी खर्च होते हैं।

मेट्रो शुरू होने के बाद न सिर्फ ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि लोगों का समय भी बचेगा। खासकर नौकरी करने वालों, छात्रों और रोजाना सफर करने वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

सरकार का कहना है कि यह प्रोजेक्ट शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करेगा और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा मेट्रो के विस्तार पर L&T का बड़ा दांव, ₹2500 करोड़ तक का मिला प्रोजेक्ट; 10 नए स्टेशन बनाएगी कंपनी

यह भी पढ़ें- दीवाली पर Delhi Metro की टाइमिंग में बदलाव, रात 10 बजे चलेगी आखिरी ट्रेन; जानें सुबह कब मिलेगी मेट्रो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।