सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा मेट्रो के विस्तार पर L&T का बड़ा दांव, ₹2500 करोड़ तक का मिला प्रोजेक्ट; 10 नए स्टेशन बनाएगी कंपनी

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:19 PM (GMT+05:30)

L&T Noida Metro order: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) से एक्वा लाइन के विस्तार के ...और पढ़ें

नोएडा मेट्रो के विस्तार पर L&T का बड़ा दांव, ₹2500 करोड़ तक का मिला प्रोजेक्ट; 10 नए स्टेशन बनाएगी कंपनी

नोएडा मेट्रो के विस्तार पर L&T का बड़ा दांव, ₹2500 करोड़ तक का मिला प्रोजेक्ट; 10 नए स्टेशन बनाएगी कंपनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Noida Metro Aqua Line extension: नोएडा में मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। देश की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनीलार्सन एंड टुब्रो (L&T) को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) से एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को एक्वा लाइन के विस्तार के लिए 1,000 से 2,500 करोड़ रुपए का भारी-भरकम ऑर्डर मिला है।

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत एलएंडटी (L&T) का हेवी सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस वर्टिकल बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 और डिपो स्टेशन से बोराकि तक 15.1 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वायाडक्ट का डिजाइन और निर्माण करेगा।

36 महीने में पूरा करना होगा प्रोजेक्ट

इस पूरे विस्तार प्रोजेक्ट में कुल 10 आधुनिक और एलीवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण शामिल है, जिसमें आकर्षक आर्किटेक्चरल फिनिशिंग भी की जाएगी। कंपनी को इस पूरे मेगा प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 36 महीने की बेहद सख्त समयसीमा दी गई है।

कहां कारोबार कर रहा L&T का शेयर

इस घोषणा के बाद सोमवार को NSE पर L&T के शेयर में 1% से ज्यादा का उछाल आया और दोपहर 2 बजे तक इसमें 41 रुपए की तेजी दर्ज हई। खबर लिखे जाने तक यह 4151 रुपए के ऊपर ट्रेड करता दिखा। कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 12% और छह महीने में 5% का रिटर्न दे चुका है। जबकि 5 साल में 111% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- L&T को मिले दो बड़े सरकारी ऑर्डर, दिल्ली में सचिवालय की दो इमारतें और अमरावती में बनाएगी 47 मंजिला टावर

कंपनी के पास कौन-कौन से विदेशी प्रोजेक्ट?

एलएंडटी को पिछले दिनों बांग्लादेश से 5,000 से 10,000 करोड़ रुपए का एक मेजर ठेका मिला था। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी बांग्लादेश की राजधानी ढाका (L&T Dhaka Metro project) में देश की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन बनाने जा रही है।

इस 'ढाका मेट्रो लाइन 1' प्रोजेक्ट को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA funded projects) की तरफ से फंड किया जा रहा है। इस मेट्रो लाइन की कुल लंबाई लगभग 31 किलोमीटर होगी। यह एक बेहद आधुनिक मास ट्रांजिट सिस्टम होगा, जो ढाका के लोगों का सफर पूरी तरह बदल देगा।

एलएंडटी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में एक नया और आधुनिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का ऑर्डर मिला है। जिसकी कीमत 15000 करोड़ रुपए है। कंपनी को इस अल्ट्रा-मेगा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए शुरुआती काम शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।

इसके अलावा, 5 अक्टूबर को कंपनी को सऊदी अरब और यूएई से EPC ऑर्डर मिल चुके हैं। जिनकी वैल्यू ₹10,000 से 15,000 करोड़ रुपए है। प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को ट्रांसमिशन लाइन, सबस्टेशन और केबलिंग का काम करना है।

भारत में कौन-कौन से प्रोजेक्ट हैं कंपनी के पास?

एलएंडटी को पिछले हफ्ते दो सरकारी ऑर्डर मिले थे। पहला ऑर्डर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) की तरफ से मिला है। इसके तहत नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास भारत सरकार के कॉमन सेंट्रल सचिवालय की बिल्डिंग नंबर 4 और 5 का निर्माण किया जाना है।

दूसरा ऑर्डर आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया है। यह प्रोजेक्ट अमरावती क्वांटम कंप्यूटिंग सेंटर के दोनों ओर दो ऑफिस टावर बनाने से जुड़ा हुआ है। इन दोनों टावरों में बेसमेंट, ग्राउंड और 47 मंजिलें (Floors) होंगी, और इनका कुल बिल्ट-अप एरिया 37.5 लाख वर्ग फीट होगा।

यह एक डिजाइन एंड बिल्ड ऑर्डर है, जिसमें एलएंडटी मुख्य रूप से शेल और कोर का काम करेगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयसीमा 30 महीने रखी गई है।कंपनी के मुताबिक, प्रत्येक प्रोजेक्ट की वैल्यू 2,500 करोड़ से 5,000 करोड़ रुपए के बीच है।

यह भी पढ़ें- L&T को मिला एक और विदेशी ठेका, इस देश में बनाएगी पहली अंडरग्राउंड मेट्रो; भारत के बाहर लगातार चौथा प्रोजेक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।