विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर Delhi Metro की टाइमिंग में बदलाव, रात 10 बजे चलेगी आखिरी ट्रेन; जानें सुबह कब मिलेगी मेट्रो

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:36 AM (IST)

दीपावली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में बदलाव किया गया है, जहां अंतिम ट्रेन रात 10 बजे चलेगी। पिंक, ...और पढ़ें

अधिक अपडेट के लिए डीएमआरसी वेबसाइट और आधिकारिक इंटरनेट मीडिया हैंडल देख सकते हैं।

अधिक अपडेट के लिए डीएमआरसी वेबसाइट और आधिकारिक इंटरनेट मीडिया हैंडल देख सकते हैं।

HighLights

  1. दीपावली पर दिल्ली मेट्रो की अंतिम ट्रेन रात 10 बजे।

  2. पिंक, मजेंटा, ग्रे लाइनों पर सुबह 6 बजे से सेवा।

  3. यात्रियों को यात्रा योजना बनाने की सलाह DMRC द्वारा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीपावली के दिन सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे चलेगी। सामान्य दिनों में अंतिम सेवा रात 11 बजे तक होती है, लेकिन दीपावाली के दिन एक घंटा पहले समाप्त हो जाएगी। 

पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार), मजेंटा लाइन (बाटनिकल गार्डन- कृष्णा पार्क एक्सटेंशन व मजलिस पार्क- दीपाली चौक) और ग्रे लाइन (द्वारका काकरोला - ढांसा बस स्टैंड) पर रविवार को सामान्य तौर पर मेट्रो ट्रेन सुबह सात बजे बजे शुरू होती हैं, लेकिन दीपावली के दिन एक घंटा पहले सुबह छह बजे शुरू होंगी।

वहीं, शाम के समय एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा रात 10 बजे शुरू होगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और अधिक अपडेट के लिए डीएमआरसी वेबसाइट और आधिकारिक इंटरनेट मीडिया हैंडल देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों पर रोक, WFH पर फैसला

यह भी पढ़ें- दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम नहीं आया तो न हों परेशान, आयोग से आया नया रास्ता; 47.56 लाख Voters को मिला एक और मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।