नोएडा आग हादसे से घरेलू सिलेंडरों का अवैध खेल उजागर, चाय की दुकानों से बरामद हुए 20 सिलेंडर
नोएडा के सेक्टर 125 में दुकानों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां से 20 से ...और पढ़ें
-1792848373964_m.webp)
नोएडा 125 में लगी भीषण आग, जागरण।
HighLights
नोएडा आग में 20 से अधिक घरेलू सिलेंडर मिले।
तीन सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली, एक की मौत।
व्यावसायिक उपयोग के लिए घरेलू सिलेंडरों की अवैध बिक्री पर सवाल।
मुनीश शर्मा, नोएडा। आम आदमी घरेलू सिंलेंडर पाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाना पड़ता है। कुछ माह पहले दिनभर लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नसीब नहीं हो रहा था। इसके दूसरी ओर व्यवसायिक काम करने वाले लोगों को जितने मर्जी चाहे उतने घरेलू सिलेंडर प्रतिष्ठान पर उपलब्ध हो जा रहे हैं।
आपूर्ति और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। इसकी बानगी शनिवार को नोएडा सेक्टर 125 में चाय-नाश्ते की छह दुकान में लगी आग के मामले में देखी जा सकती है।
20 से ज्यादा घरेलू सिलेंडर मिले
यहां पर अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को 20 से ज्यादा घरेलू सिलेंडर मिले। इनमें से तीन सिलेंडर फट भी गए। इससे आग भड़की और आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। इस लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति की जान भी चली गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आठ सिलेंडर फटकर दो-दो, तीन-तीन टुकड़ों में बंट गए। यह फटकर काफी दूर तक गए। इसके चलते आग तेजी से फैली। आग ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने दी जानकारी
गनीमत रही कि सिलेंडर के टुकड़ों की चपेट में आकर कोई घायल नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इसको लेकर संबंधित विभाग आपूर्ति व पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
दीपावली पर त्योहार को लेकर अभियान चलाया जाएगा। किसी भी हाल में अग्निशमन सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिक्षण संस्थान के पास ही लापरवाही
सेक्टर 125 में जहां पर आग लगी। वहां पर नामी विश्वविद्यालय है। इसके आसपास ही इस तरह की लापरवाही हो रही थी। इंटरनेट मीडिया और लोगों के बीच नामी विश्वविद्यालय के कैंटीन में आग लगने की भी चर्चा रही, लेकिन पुलिस ने स्थिति स्पष्ट कर दी।
सूत्रों की माने तो यहां पर भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी खाने पीने के लिए आते हैं। इसकी चपेट में कोई विद्यार्थी भी आ सकता था। एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
