नोएडा सेक्टर 125 अग्निकांड: ग्राइंडर की चिंगारी से कैसे 6 दुकानों तक पहुंची आग? दुकान में फंसे व्यक्ति की मौत
नोएडा के सेक्टर 125 में दुकानों में एक छोटी चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। इस घटना में ...और पढ़ें
-1792847293887_m.webp)
नोएडा सेक्टर 125 के दुकान में लगी आग, जागरण।
HighLights
ग्राइंडर की चिंगारी से चाय-नाश्ते की दुकानों में आग लगी।
आग में छह दुकानें जलकर खाक, तीन सिलेंडर फटे।
दम घुटने और झुलसने से एक व्यक्ति की मौत।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 125 स्थित मंदिर के पास की जमीन पर बनी चाय-नाश्ते की अवैध अस्थाई दुकान में शनिवार को सुंदरीकरण का कार्य कराते समय ग्रांइडर (दीवार व पत्थर की काटने की मशीन) की चिंगारी से पास में रखे प्लास्टिक आदि के सामान में आ लग गई।
देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोस की फास्ट फूड की पांच दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तीन सिलेंडर फटे और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया। कई किलोमीटर दूर एक्सप्रेसवे तक धुआं दिखा।
दम घुटने और झुलसने से एक की मौत
अग्निशमन टीम ने छह गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया, लेकिन अंदर फंसे एक व्यक्ति की दम घुटने और झुलसने मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इस बारे में हादसे के समय मकैनिक का काम कर सोहेल नाम के मकैनिक के स्वजन और साथियों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।
ग्राइंडर मशीन में पकड़ी चिंगारी
नोएडा सेक्टर 125 रायपुर गांव में मंदिर के पास करीब 400 गज जमीन है। यहां पर चाय-नाश्ते आदि की छह सात अस्थाई दुकानें हैं। इनमें से एक कृष्णा फूड प्वाइंट के सुंदरीकरण (बोर्ड व इंटीरियर डिजाइन) का काम चल रहा था।
ग्रांइडर मशीन से काम करते समय चिंगारी ने आग पकड़ ली। धुआं निकलता देख दुकान के अंदर से लोग बाहर आ गए। आग फैलने लगी और आसपास की दुकानों ने भी आग पकड़ ली। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तीन सिलेंडर फटने से लोग दूर हो गए और कंट्रोल रूम को सूचना दी।
6 सिलेंडर सुरक्षित निकला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगने की सूचना मिली। 12 गाड़ियों काे मौके पर रवाना किया गया।
घंटेभर में टीम ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया। टीम आक्सीजन सिलेंडर लगाकर अंदर घुसे तो मरम्मत कार्य के समीप एक व्यक्ति झुलसा हुआ मिला। मौके से छह सिलेंडर सुरक्षित भी निकाले।
पुलिस की सख्ती पर सवाल
पुलिस को मौके से घरेलू सिलेंडर मिले हैं। आपूर्ति विभाग और पुलिस की सख्ती पर सवाल हैं जबकि आम आदमी को एक-एक सिलेंडर के लिए जूझना पड़ रहा है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मकैनिक के दो साथी और स्वजन को बुलाकर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
