विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा की 40 सोसायटियों को सीवर समस्या से मिलेगी राहत, जल्द शुरू होंगे 125 MLD के दो नए STP

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:19 AM (IST)

ग्रेनो वेस्ट में 125 एमएलडी क्षमता के दो नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) अगले 2-3 महीने में शुरू होंगे। इससे ...और पढ़ें

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) अगले दो से तीन महीने में शुरू हो जाएंगे। AI जनरेटेड इमेज

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) अगले दो से तीन महीने में शुरू हो जाएंगे। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. ग्रेनो वेस्ट में 125 एमएलडी के दो नए एसटीपी शुरू होंगे।

  2. 40 सोसायटियों और सेक्टरों की सीवर समस्या का होगा समाधान।

  3. हिंडन नदी और सूरजपुर वेटलैंड को प्रदूषण से बचाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी और सेक्टरों में सीवर की समस्या का जल्द ही स्थायी समाधान होने वाला है। करीब 125 एमएलडी क्षमता के दो नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) अगले दो से तीन महीने में शुरू हो जाएंगे।

दीवाली के बाद इनकी एक महीने तक टेस्टिंग चलेगी। दोनों एसटीपी का निर्माण पूरा हो चुका है। अब शोधन के लिए जरूरी उपकरण लगाए जा रहे हैं। इसमें 80 एमएलडी क्षमता का एसटीपी सूरजपुर वेटलैंड में और 45 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बिसरख में हिंडन नदी के किनारे बनाया जा रहा है।

सेक्टरों में सीवर प्रबंधन सुधरेगा

जानकारी के अनुासार, इनमें ग्रेनो वेस्ट और सूरजपुर के आसपास के इलाकों का सीवर पानी शोधन के लिए आएगा। इन एसटीपी के शुरू होने से करीब 40 सोसायटी और आधा दर्जन सेक्टरों में सीवर प्रबंधन सुधरेगा।

समस्या से निजात मिलेगी

वहीं, लोगों को सीवर ओवरफ्लो और सड़कों पर गंदा पानी बहने की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही हिंडन नदी और सूरजपुर वेटलैंड को भी प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। अभी नाले-नालियों के जरिए गंदा पानी सीधे वेटलैंड में पहुंच रहा है, जिससे पर्यावास पर बुरा असर पड़ रहा है।

वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि शोधित पानी का इस्तेमाल ग्रीन बेल्ट की सिंचाई और औद्योगिक कार्यों में किया जाएगा। इन एसटीपी को चलाने के लिए अधिकतम सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल होंगे।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: दादरी में 4 साल से अधूरे सुलभ शौचालय, लाखों का बजट स्वाहा; खुले में शौच जाने को मजबूर लोग