विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए 224 एंटी स्मॉग गन तैनात, 107 वॉटर टैंकरों से हो रहा पानी का छिड़काव

Published: Sat, 24 Oct 2026 06:11 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए खास अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत शहर में 224 एंटी स्मॉग गन लगाई गई है।

ग्रेटर नोएडा में बढ़ रहा प्रदूषण, जागरण आर्काइव

ग्रेटर नोएडा में बढ़ रहा प्रदूषण, जागरण आर्काइव

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभियान तेज।

  2. शहर में 224 एंटी स्माग गन और 107 वाटर टैंकर तैनात।

  3. प्राधिकरण ने शहर को 21 जोन में बांटकर निगरानी बढ़ाई।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अभियान तेज कर दिया है। शहर में धूल उड़ने से रोकने के लिए निर्माण साइटों पर 216 और सार्वजनिक स्थलों पर आठ एंटी स्माग गन लगाई गई हैं।

इसके अलावा 107 वाटर टैंकरों से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सड़कों की सफाई के लिए 11 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें भी लगाई गई हैं।

21 जोन में बंटा पूरा शहर

प्राधिकरण ने निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण के लिए शहर को 21 जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन में वरिष्ठ प्रबंधक स्तर के अधिकारी को जोनल अधिकारी और प्रबंधक स्तर के अधिकारी को सहायक जोनल अधिकारी बनाया गया है।

सभी वर्क सर्किल की टीमें धूल, गंदगी और कूड़ा जलाने की घटनाओं पर नजर रखेंगी। गंदगी मिलने पर कूड़ा उठवाने और सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी करने का निर्देश

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेप के नियमों को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को प्रदूषण नियंत्रण के जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

यदि कोई व्यक्ति कहीं कूड़ा जलता दिखाईं देता है तो प्राधिकरण के काल सेंटर नंबर 0120-2336046, 47, 48 और 49 पर सूचना दें या मित्रा ऐप पर शिकायत कर सकते है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में 12वीं मंजिल से नीचे गिरा 12 साल का मासूम, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की 40 सोसायटियों को सीवर समस्या से मिलेगी राहत, जल्द शुरू होंगे 125 MLD के दो नए STP