विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा की इस सोसायटी में 1 दिसंबर से सख्त होंगे नियम, गलत पार्किंग पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:09 PM (IST)

नोएडा की एक्सप्रेस जेनिथ सोसायटी में 1 दिसंबर से गलत पार्किंग पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। सोसायटी की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिसमें वैध स्टिकर और आरएफआईडी बैरियर की मांग भी शामिल है।

chandigarh-car-parking-1769496810225-1791514675632
chandigarh-car-parking-1769496810225-1791514675632

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-77 स्थित एक्सप्रेस जेनिथ सोसायटी में सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अब सख्ती होगी। एक दिसंबर से गलत तरीके से वाहन खड़ा करने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा।

बिना वैध पार्किंग स्टिकर वाले वाहनों के प्रवेश और पार्किंग पर रोक रहेगी। वहीं, वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बिल्डर से आरएफआईडी आधारित बूम बैरियर लगाने की मांग की जाएगी।

सोसाइटी के 835 फ्लैटों में रहने वाले लोग सुरक्षा के साथ लंबे समय से लंबित हैंडओवर की समस्या से भी जूझ रहे हैं। रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) सोसायटी के क्लब हाउस में आयोजित हुई।

बैठक में सुरक्षा, पार्किंग, लंबित हैंडओवर और निवासियों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष इंद्र कुमार और उपाध्यक्ष मनोज वर्मा व देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोसायटी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा प्राधिकरण के बाहर 81 गांवों के किसानों का धरना-प्रदर्शन, हाई पावर कमेटी की सिफारिशें लागू करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट के पास 3 दिन रहेगा रूट डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।