ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट के पास 3 दिन रहेगा रूट डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 24 से 26 नवंबर तक पी-एमईसी इंडिया आयोजन के कारण यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख रास्तों पर विशेष व्यवस्था की है।

इंडिया एक्सपो के चलते ग्रेटर नोएडा में लागू रहेगा डायवर्जन। फोटो: सांकेतिक
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में 24 से 26 नवंबर तक पी-एमईसी इंडिया का आयोजन हो रहा है। इस दौरान एक्सपो मार्ट के आसपास यातायात का दबाव बढ़ेगा।
वाहन चालकों को जाम में फंसकर परेशान न होना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक्सपो मार्ट के आसपास के प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।
एक्सपो मार्ट आने वाले वाहनों के लिए रूट
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे व यमुना एक्सप्रेस-वे होकर आने वाले वाहन गलगोटिया कट से उतरकर एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से नासा गोलचक्कर से बनी पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल एक्सपो मार्ट के गेट नंबर एक से चार तक प्रवेश करेंगे।
- सूरजपुर-परीचौक की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से शारदा गोलचक्कर होते हुए नासा गोलचक्कर स्थित पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।
- मेट्रो से आने वाले लोग नॉलेज पार्क एवं परी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरकर पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने पर वापसी के रास्ते
- दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहन नासा गोलचक्कर पार्किंग से एलजी गोलचक्कर, साईं बाबा गोलचक्कर, तिलपता गोलचक्कर, एकमूर्ति गोलचक्कर, इंटेक्सा से शाहबेरी, किसान चौक, एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, कच्ची सड़क, बिसरख हनुमान मंदिर, किसान चौक, तिगरी होकर एनएच-24/9 से गंतव्य को जा सकेंगे।
- दिल्ली-गाजियाबाद-ग्रेटर नोएडा वेस्ट-नोएडा जाने वाले वाहन नासा गोलचक्कर पार्किंग स्थल से एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, कुलेसरा हल्दौनी, फेज-दो, भंगेल एलिवेटेड से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- नोएडा-दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन नासा गोलचक्कर पार्किंग स्थल से एलजी गोलचक्कर, अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर से बाएं मुड़कर आकाश होटल गोलचक्कर से डेल्टा-वन गोलचक्कर से पी-3 गोलचक्कर होकर आईईसीसीएस विला गोलचक्कर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जेपी फ्लाईओवर से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
यातायात दबाव बढ़ने पर गोलचक्कर होगा बंद
एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर यातायात का दबाव अधिक होने पर आवश्यकतानुसार एक्सपो मार्ट गोलचक्कर को बंद कर डायवर्जन किया जाएगा।
इस दौरान गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होकर आईईसीसीएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से नासा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर से जगत फार्म होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- 399 में पूरे सालभर रिचार्ज, ऑफर के पीछे ठगों का नया जाल; ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जारी किया अलर्ट