विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एक्वा मेट्रो में एक दिन में 1,05,358 यात्रियों ने किया सफर, पीक आवर्स में अब हर 6:35 मिनट पर मिलेगी ट्रेन

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:26 PM (IST)

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन ने एक दिन में 1,05,358 यात्रियों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रियों की बढ़ती ...और पढ़ें

नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा मेट्रो में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा मेट्रो में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. एक्वा मेट्रो में 1,05,358 यात्रियों ने सफर कर नया रिकॉर्ड बनाया।

  2. 1 नवंबर से पीक आवर्स में ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी, समय घटेगा।

  3. यात्रियों की सुविधा के लिए रात में मेट्रो संचालन बढ़ाने पर विचार।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा मेट्रो में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को मेट्रो में 1,05,358 यात्रियों ने सफर किया। नोएडा मेट्रो के इतिहास में एक दिन में यात्रियों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

बढ़ती मांग को देखते हुए एनएमआरसी एक नवंबर से पीक आवर्स में ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने जा रहा है। इसके तहत ट्रेनों के बीच का अंतराल 7 मिनट 30 सेकंड से घटाकर 6 मिनट 35 सेकंड किया जाएगा।

यात्रियों की संख्या में 20 प्रतिशत वृद्धि

एनएमआरसी के एमडी कृष्णा करुणेश ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग, नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) और फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के जरिये कनेक्टिविटी बेहतर करने जैसे कदम उठाए गए हैं। इन प्रयासों से मेट्रो में औसत दैनिक यात्रियों की संख्या में 20 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

व्यवहार्यता पर विचार किया जा रहा

एनएमआरसी रात में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, सेक्टर-51 से डिपो स्टेशन की ओर जाने वाली आखिरी मेट्रो रात 11:25 बजे रवाना हो सकती है। हालांकि, इस बदलाव को अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। परिचालन व्यवस्था और व्यवहार्यता पर विचार किया जा रहा है।

मेट्रो से यात्रा करने पर क्या है फायदा?

मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने और वहां से गंतव्य तक जाने की सुविधा बेहतर करने के लिए एनएमआरसी संबंधित एजेंसियों से बातचीत कर रहा है। लक्ष्य मेट्रो और अन्य परिवहन साधनों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देना है। यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा देने तथा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें- नोएडा आग हादसे से घरेलू सिलेंडरों का अवैध खेल उजागर, चाय की दुकानों से बरामद हुए 20 सिलेंडर

यह भी पढ़ें- नोएडा में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, हाजीपुर-सलारपुर के कई खसरा नंबर जारी; खरीद-फरोख्त से रहें दूर