कोलकाता के बाद नोएडा एयरपोर्ट से अब उदयपुर के लिए सीधी फ्लाइट, 25 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस 25 अक्टूबर से उदयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। इससे एनसीआर और पश्चिमी ...और पढ़ें
-1782375947892-1791482964356-1791482996345_m.webp)
नोएडा एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए उड़ान। फोटो: आर्काइव
HighLights
इंडिगो 25 अक्टूबर से नोएडा एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए उड़ान
एनसीआर और पश्चिमी यूपी के यात्रियों को सीधी हवाई कनेक्टिविटी
पर्यटकों को नोएडा-उदयपुर सीधी उड़ान से विशेष फायदा मिलेगा
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलकाता के बाद अब एक और नए शहर के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।
इंडिगो एयरलाइंस 25 अक्टूबर से उदयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। इससे एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को उदयपुर जाने के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।
दोपहर में उदयपुर को उड़ान, शाम को वापसी
नोएडा एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए उड़ान दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और 3:10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वहीं उदयपुर से वापसी की फ्लाइट शाम 6:20 बजे रवाना होकर रात 8 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस तरह यात्रियों को उदयपुर आने-जाने के लिए सीधी उड़ान का विकल्प उपलब्ध होगा।
पर्यटकों को मिलेगा सीधा हवाई कनेक्शन
उदयपुर के लिए उड़ान शुरू होने से खासकर पर्यटकों को फायदा होगा। एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को अब उदयपुर जाने के लिए सीधी हवाई सेवा मिल सकेगी।
इंडिगो पहले ही नोएडा एयरपोर्ट से राजस्थान के जयपुर और अजमेर के लिए उड़ान सेवा शुरू कर चुकी है।
13 शहरों के लिए उड़ान संचालित कर रही इंडिगो
इंडिगो फिलहाल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 13 शहरों के लिए उड़ान सेवाएं संचालित कर रही है। उदयपुर के जुड़ने से नोएडा एयरपोर्ट से हवाई कनेक्टिविटी का दायरा और बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से चलेगी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी, एयर एंबुलेंस भी शुरू होगी; E200X विमान से होगा ट्रायल
यह भी पढ़ें- पश्चिम UP को मिलेगी नोएडा एयरपोर्ट तक फास्ट कनेक्टिविटी, 74.5 KM के गंगा लिंक एक्सप्रेसवे से सफर होगा आसान
