विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25 दिन, 15 शहर, अब 2 और जुड़े; नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई-श्रीनगर की सीधी उड़ान आज से शुरू

Published: Fri, 10 Jul 2026 07:10 AM (GMT+05:30)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से मुंबई और श्रीनगर के लिए इंडिगो की सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं। इससे ...और पढ़ें

मुंबई के लिए उड़ान शुरू होने के बाद नोएडा गाजियाबाद के औद्योगिक हब के व्यापारियों को आर्थिक राजधानी से सीधी कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी। प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई के लिए उड़ान शुरू होने के बाद नोएडा गाजियाबाद के औद्योगिक हब के व्यापारियों को आर्थिक राजधानी से सीधी कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई-श्रीनगर के लिए सीधी उड़ानें शुरू।

  2. इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित, यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

  3. समय और किराए की बचत, औद्योगिक कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से आज शुक्रवार से मुंबई व श्रीनगर के लिए इंडिगो के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगा। संचालन के बाद नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए अकासा एयर यात्रियों के लिए एक फ्लाइट संचालन कर रहा है।

आर्थिक राजधानी से सीधी कनेक्टिविटी

श्रीनगर के लिए भी इंडिगो की दो कनेक्टिंग फ्लाइट संचालित हो रही थीं जो जम्मू व चंडीगढ़ होते हुए श्रीनगर के लिए जाती हैं। दोनों शहरोंं के लिए विमान सेवाओं का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को किराए और समय दोनों की बचत शुरू हो जाएगी। मुंबई के लिए उड़ान शुरू होने के बाद नोएडा गाजियाबाद के औद्योगिक हब के व्यापारियों को आर्थिक राजधानी से सीधी कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी।

श्रीनगर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कॉमर्शियल फ्लाइटों का संचालन 15 जून से शुरू किया गया था। एक जुलाई से देश के लगभग देश के 12 शहरों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा से जुड़ा गया। इंडिगो ने तीन जुलाई से अजमेर के लिए विमान सेवा शुरू की थी और चार जुलाई से श्रीनगर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट से विमान सेवा शुरू की गई।

फ्लाइटों के संचालन को 10 जुलाई को 25 दिन होंगे

इंडिगो शुक्रवार से श्रीनगर और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा का संचालन करने जा रही है। श्रीनगर जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह दस बजे इंडिगो एयरलाइंस की विमान सेवा श्रीनगर के लिए सीधे उड़ान भरेगी। मुंबई के लिए भी इंडिगो दोपहर में 14:50 बजे सीधे विमान सेवा शुरू करने जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 25 दिन में 15 शहरों के लिए 36 से अधिक विमानों का आवागमन नोएडा एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइटों के संचालन को 10 जुलाई को 25 दिन होंगे।

15 शहरों के लिए मिल रहीं उड़ानें

इस बीच इंडिगो एयरलाइंस ने देश के लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, पंतनगर, बरेली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, जोधपुर, जयपुर, भोपाल, देहरादून सहित अलग-अलग 15 शहरों को जोड़ने के लिए विमान सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है। हालांकि अकासा एयर बेंगलुरु, मुंबई व नवी मुंबई के लिए अपनी विमान सेवा संचालित कर रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास फिनटेक सिटी का नया प्लान, 4 बड़ी कंपनियां आईं आगे; अब अपना घर खरीदने का भी मौका

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की आबादी का बोझ कम करने के लिए बसेगा नया शहर, नोएडा एयरपोर्ट-एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट