विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR की आबादी का बोझ कम करने के लिए बसेगा नया शहर, नोएडा एयरपोर्ट-एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट

Published: Thu, 09 Jul 2026 06:26 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर की बढ़ती आबादी का बोझ कम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और YEIDA हाथरस में 'हाथरस अर्बन सेंटर' ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए हाथरस में बसेगा नया हाईटेक शहर।

दिल्ली-एनसीआर के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए हाथरस में बसेगा नया हाईटेक शहर।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर की आबादी का बोझ कम करने को नए शहर।

  2. हाथरस में YEIDA विकसित कर रहा 'हाथरस अर्बन सेंटर'।

  3. नोएडा एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे से शानदार कनेक्टिविटी मिलेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की आबादी अगले 15 वर्षों में दोगुनी होकर 15 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। बढ़ते दबाव को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) नए सैटेलाइट शहर विकसित कर रहा है। इनमें हाथरस, आगरा और अलीगढ़ क्षेत्र शामिल हैं, जहां हाईटेक सुविधाओं से लैस आधुनिक टाउनशिप बनाई जाएंगी।

YEIDA एनसीआर मास्टर प्लान 2041 के तहत हाथरस में ‘हाथरस अर्बन सेंटर’ नाम से नई टाउनशिप विकसित कर रहा है। इस परियोजना के लिए डाटा कलेक्शन और सर्वे किया जा रहा है कि नया अर्बन सेंटर कहां पर बसाना फायदेमंद और व्यावहारिक होगा। इसके लिए जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। हाथरस जिले के करीब 358 गांवों को शामिल करते हुए लगभग 10 हजार एकड़ भूमि पर नया शहर बसाए जाने का प्लान है। पहले चरण में 2000 से 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होगा।

आगरा-अलीगढ़ के बीच सैटेलाइट टाउन का प्रस्ताव

आगरा और अलीगढ़ शहरों पर बढ़ती आबादी तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के दबाव को देखते हुए दोनों के बीच सैटेलाइट टाउन विकसित करने की योजना है। यह नया शहरी केंद्र दोनों शहरों की जरूरतों को संतुलित करेगा और आवासीय व औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा। YEIDA वर्तमान में डाटा कलेक्शन, सर्वे और भूमि अध्ययन का काम तेजी से कर रहा है।

शानदार कनेक्टिविटी मिलेगी नोएडा एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे से

नया हाथरस अर्बन सेंटर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा, जिससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) की दूरी काफी कम रहेगी। नमो भारत रैपिड रेल, बुलेट ट्रेन और प्रस्तावित एक्सप्रेस रोड से बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। हाथरस रेलवे जंक्शन दो प्रमुख रेल लाइनों के इंटरसेक्शन पर होने के कारण माल परिवहन के लिए भी बेहद उपयुक्त होगा।

शहर दूरी यात्रा समय
अलीगढ़ 35-40 किमी 40-50 मिनट
आगरा 50-55 किमी 1 घंटा से 1:15 घंटे
नोएडा / ग्रेटर नोएडा 110-120 किमी 1.5 से 2 घंटे
दिल्ली 140-160 किमी 2.5 से 3 घंटे

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट तक का सफर होगा सुपरफास्ट, गाजियाबाद से सीधे जेवर तक दौड़ेगी नमो भारत; DPR का काम शुरू