विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट से सस्ती उड़ान, अकासा और इंडिगो ने घटाया किराया; बेंगलुरु और लखनऊ जाना हुआ सस्ता

Published: Tue, 12 May 2026 09:47 PM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। अकासा और इंडिगो एयरलाइंस ने विभिन्न शहरों के लिए अपने किराये में कटौती की है।

इंडिगो ने लखनऊ के किराये में 1587 रुपये की कमी की है।

इंडिगो ने लखनऊ के किराये में 1587 रुपये की कमी की है।

HighLights

  1. अकासा और इंडिगो ने नोएडा एयरपोर्ट से किराया घटाया।

  2. बेंगलुरु, लखनऊ, नवी मुंबई के किराए में कमी।

  3. 15 जून से नोएडा एयरपोर्ट से शुरू होंगी उड़ानें।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने की योजना बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। अकासा और इंडिगो एयरलाइंस ने नोएडा एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए अपने किराये में कटौती की है।

इंडिगो और अकासा एयर दोनों के किराये कम होने से यात्रियों को बुकिंग के लिए जेब कम ढीली करनी होगी। किराया कम होने से टिकट बुकिंग में भी तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि इंडिगो के बेंगलुरु के किराये में बढ़ोतरी हुई है। आकासा ने सबसे कम बेंगलुरु के किराये में 2032 रुपये और नवी मुंबई के किराये में 1508 रुपये कम किया है। वहीं, इंडिगो ने लखनऊ के किराये में 1587 रुपये की कमी की है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से यात्री सेवा शुरू होगी। इंडिगो ने पहले दिन यानि 15 जून से चार शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करेगी। वहीं अकासा एयर ने 16 जून से नोएडा एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा के साथ सोमवार से ही टिकट की बुकिंग शुरू की थी।

हालांकि, दाेनों एयरलाइन का किराया दिल्ली की तुलना में अधिक होने के कारण सवाल उठने लगे थे कि आखिर नोएडा एयरपोर्ट से महंगा टिकट लेकर कौन यात्रा करना चाहेगा। मंगलवार को इंडिगो और अकासा दोनों एयरलाइंस ने किराये में पहले की तुलना में कटौती की है। इससे यात्रियों को फायदा होगा। नोएडा एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करने पर उन्हेंं अपनी जेब कम ढीली करनी पड़ेगी। वहीं, बेंगलुरु का किराया बढ़ा है।

इंडिगो का किराया

शहर  पहले कराया नया किराया
लखनऊ 4981 3394
बेंगलुरु 8979 9687
हैदराबाद 6198 6129
अमृतसर 3499 3499

अकासा का किराया

शहर  पहले किराया नया किराया
बेंगलुरु  8532  6500
नवी मुंबई 6506 4998

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास जेवर में 15 हजार करोड़ का औद्योगिक निवेश, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट की रोड कनेक्टिविटी होगी बेहतर, एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का काम होने पर पहुंच होगी आसान

यह भी पढ़ें- इंडिगो एयरलाइंस ने दी यात्रियों को खास सुविधा, नोएडा एयरपोर्ट जाकर कर सकते हैं ऑफलाइन टिकट बुकिंग