नोएडा एयरपोर्ट की रोड कनेक्टिविटी होगी बेहतर, एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का काम होने पर पहुंच होगी आसान
यीडा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने में जुटा है, जिसके लिए ग्रेटर नोएडा को एयरपोर्ट से ...और पढ़ें
-1778520625288_m.webp)
नोएडा एयरपोर्ट की रोड कनेक्टिविटी बेहतर करने में जुटा यीडा।
HighLights
ग्रेटर नोएडा-एयरपोर्ट सड़क निर्माण की बाधाएं दूर की जा रही हैं।
गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का 70% भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा हुआ।
ईस्टर्न पेरिफेरल-यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज जून तक तैयार होगा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सड़क कनेक्टिविटी की बाधाएं दूर करने में यीडा जुटा हुआ है। ग्रेटर नोएडा को एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए जमीन की बाधा दूर हो चुकी है।
प्राधिकरण इस जमीन दनकौर और दयानतपुर में सड़क निर्माण करेगा। गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक पूर्व में इस सड़क के धंसने की समस्या सामने आई थी। इसके लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की मदद ली जाएगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से विमान सेवा शुरू होने जा रहा रही है। इसके साथ ही दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर यातायात का दबाव बढ़ेगा। अभी एयरपोर्ट पहुंचने के लिए मुख्य रास्ता यमुना एक्सप्रेसवे ही है।
किसानों के साथ चला आ रहा विवाद समाप्त करने के प्रयास
इस पर वाहनों का दबाव बढ़ने से मुश्किलें हो सकती हैं। इसलिए यीडा क्षेत्र को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाली 60 मीटर सड़क का निर्माण एयरपोर्ट तक पूरा करने में प्राधिकरण ने पूरी ताकत झोंक दी है। वर्षों से जमीन को लेकर किसानों के साथ चला आ रहा विवाद समाप्त करने के प्रयास चल रहे हैं।
यह सड़क जमीनी विवाद के कारण दकनौर, रबूपुरा और दयानतपुर क्षेत्र में रुकी हुई थी। दनकौर व रबूपुरा क्षेत्र के विवाद हल को चुके हैं। यहां पर सड़क का आधार भी तैयार हो चुका है, लेकिन दयानतपुर क्षेत्र में सड़क के लिए किसानों से बातचीत जारी है। दयानतपुर क्षेत्र में एक नहर पड़ने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था।
यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर एयरपोर्ट के लिए एक और रास्ता तैयार
पुल का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। जमीनी विवाद समाप्त होते की साठ मीटर सड़क सीधे एयरपोर्ट से जुड़ जाएगी। इससे यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर एयरपोर्ट के लिए एक और रास्ता तैयार हो जाएगा। इस सड़क से प्राधिकरण के आवासीय, औद्योगिक समेत प्राधिकरण का मुख्य कर्यालय, आदि सभी के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी।
प्राधिकरण की योजना इस सड़क को सुविधाओं से लैस करने की है। एसीईओ मनीष मीणा का कहना है कि सड़क के डिजाइन और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सीआरआरआइ से तकनीकी सुझाव लिए जाएंगे। उनके अनुसार सड़क का निर्माण व सुविधाओं का विकास होगा।
गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 70 प्रतिशत जमीन खरीद पूरी
गंगा एक्सप्रेसवे से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए यीडा क्षेत्र में 70 प्रतिशत जमीन क्रय का काम पूरा चुका है। गंगा व यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस वे 74 किलोमीटर लंबा होगा। यीडा क्षेत्र में इसकी लंबाई 20 किलोमीटर लगभग है।
यूपीडा के एसीईओ श्रीहरि शाही के अनुसार परियोजना का डिजाइन तैयार हो चुका है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद परियोजना का निर्माण शुरू हो जाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे की जमीन खरीद के लिए यीडा को 1204 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने दिए हैं।
जून तक पूरी हो जाएगी ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी
यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज का निर्माण जून तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और हरियाणा की ओर से आवाजाही करने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सीधे यमुना एक्सप्रेसवे होकर एयरपोर्ट व मथुरा आगरा की ओर आवाजाही कर सकेंगे।
उन्हें ग्रेटर नोएडा में प्रवेश की जरूरत नहीं होगी। एनएचएआइ यमुना एक्सप्रेसवे के 11वें किमी पर इंटरचेंज का निर्माण कर रहा है।
यह भी पढ़ें- इंडिगो एयरलाइंस ने दी यात्रियों को खास सुविधा, नोएडा एयरपोर्ट जाकर कर सकते हैं ऑफलाइन टिकट बुकिंग
