इंडिगो एयरलाइंस ने दी यात्रियों को खास सुविधा, नोएडा एयरपोर्ट जाकर कर सकते हैं ऑफलाइन टिकट बुकिंग
इंडिगो एयरलाइंस ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर यात्रियों के लिए ऑफलाइन टिकट बुकिंग सेवा शुरू की है। यह सुविधा ...और पढ़ें
-1778518570346_m.webp)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से 15 जून से कमर्शियल उड़ान सेवाएं शुरू होंगी।
HighLights
इंडिगो ने जेवर एयरपोर्ट पर ऑफलाइन टिकट बुकिंग शुरू की।
यह सेवा ग्रामीण यात्रियों की सुविधा के लिए है।
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें 15 जून से होंगी शुरू।
जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से यात्रियों के लिए 15 जून से कमर्शियल उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं।
इंडिगो एयरलाइन ने एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों का टाइम शेड्यूल हाल ही में जारी किया था, जिसके तुरंत बाद इंडिगो ने अपनी वेबसाइट के अलावा सभी ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म से टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरलाइंस ने एयरपोर्ट से ऑफलाइन टिकट की बिक्री भी शुरू कर दी है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्रामीण क्षेत्र में बना
आमतौर पर सभी एयरलाइंस टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन ही करती है और यात्री भी टिकट काउंटर के जाने से बेहतर घर बैठकर ही ऑनलाइन बुकिंग में भरोसा रखते हैं। लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्रामीण क्षेत्र में बना है, ऐसे में यहां के युवाओं को छोड़कर अन्य लोगों को शुरूआत में ऑनलाइन टिकट बुकिंग आसान नहीं होगा।
इसी को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के यात्री टर्मिनल पर यात्रियों के ऑफलाइन टिकट बुकिंग की सेवा शुरू कर दी है। अब यात्री सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर टिकट बुकिंग करा सकते हैं।
पहली विशेष उद्घाटन उड़ानें 15 जून को होंगी संचालित
एयरपोर्ट से पहली विशेष उद्घाटन उड़ानें 15 जून को संचालित होंगी। इनमें लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और अमृतसर और नोएडा के बीच कनेक्टिविटी दी जाएगी। इसके बाद 16 जून से जम्मू के लिए भी नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी।
