विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में 24 घंटे में उखड़ी 2.5 करोड़ की नई सड़क, गुणवत्ता पर उठा सवाल, कंपनी पर लगा मात्र 50 हजार जुर्माना

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:15 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-132 में 2.5 करोड़ की लागत से बनी 1600 मीटर सड़क 24 घंटे में उखड़ गई। खराब गुणवत्ता के कारण निर्माण कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना लगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. सेक्टर-132 में 2.5 करोड़ की सड़क 24 घंटे में टूटी।

  2. खराब गुणवत्ता के लिए कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना।

  3. अवर अभियंता, प्रबंधक को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस।

कुंदन तिवारी, जागरण नोएडा। सेक्टर-132 में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी 1600 मीटर लंबी सड़क 24 घंटे के भीतर उखड़ने गई।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई के नाम पर निर्माण कंपनी पर सिर्फ 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जहां से सड़क उखड़ी वहां दोबारा से निर्माण कराने का दावा किया गया है।

खराब गुणवत्ता की सामग्री का आरोप

निर्माण के दौरान निरीक्षण न करने के आरोप में अवर अभियंता और प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सड़क का निर्माण 31 अक्टूबर को वर्क सर्किल दस के तहत सेक्टर-132 में ठेकेदार कंपनी सहारा इंफ्रास्ट्रक्चर ने कराया था। सड़क में खराब गुणवत्ता की सामग्री लगाई गई।

सड़क उखाड़कर दोबारा कराया निर्माण

समाजसेवी पंकज अवाना ने एक नवंबर को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किया। इसमें सड़क को हाथ से उखाड़ते हुए दिखाया गया। वीडियो प्रसारित होने के बाद वर्क सर्किल अधिकारी अनिल मोराल ने ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाया और दो नवंबर को सड़क के उखड़े भाग का दोबारा निर्माण कराया।

खराब गुणवत्ता की सामग्री के इस्तेमाल करने पर कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। वरिष्ठ प्रबंधक ने अवर अभियंता निशांत त्यागी और प्रबंधक अंकित राजपूत को कार्यालय बुलाकर कारण बताओ नोटिस जारी किया। दोनों से पूछा गया है कि सड़क निर्माण के दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन क्यों नहीं किया। एक भी निरीक्षण नहीं किया गया। कोई सुपरविजन नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- नोए़डा में लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी के ऊपर फेंका गर्म तेल, मौके से हुई फरार

यह भी पढ़ें- नोए़डा के बाद दिल्ली में भी न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने की मांग तेज, LG संधू और CM रेखा गुप्ता को चिट्ठी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।