विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोए़डा के बाद दिल्ली में भी न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने की मांग तेज, LG संधू और CM रेखा गुप्ता को चिट्ठी

Published: Mon, 13 Apr 2026 11:01 PM (IST)

नोएडा में कम मजदूरी के विरोध प्रदर्शनों के बाद दिल्ली में भी न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग तेज हो गई ...और पढ़ें

नोएडा के बाद दिल्ली में भी न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग।

नोएडा के बाद दिल्ली में भी न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग।

HighLights

  1. नोएडा विरोध के बाद दिल्ली में मजदूरी बढ़ाने की मांग।

  2. मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री को तत्काल बढ़ोतरी हेतु पत्र।

  3. असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, आवास की वकालत।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नोएडा में कम मजदूरी भुगतान का आरोप लगाते हुए श्रमिकों के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में भी न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।

नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर इरेडिकेशन ऑफ बस बांडेड लेबर ने इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा श्रम मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल ही दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने की मांग की है। संगठन के निर्मल गोराना के अनुसार, दिल्ली में लंबे समय से असंगठित व प्रवासी मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, आवास, काम की परिस्थितियों आदि के मुद्दे पर सुधार की मांग की जा रही है।

वेतन में तत्काल बढ़ोतरी की मांग

हर वर्ष की भांति मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की सरकार द्वारा घोषणा एक अप्रैल तक हो जाती है ताकि मजदूरों को बढ़ी हुई मजदूरी का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोत्तरी तत्काल तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने में चौथी बार आया ईमेल; 15 RDX धमाकों का दावा