दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने में चौथी बार आया ईमेल; 15 RDX धमाकों का दावा
राजधानी दिल्ली में विधानसभा को एक महीने में चौथी बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल ...और पढ़ें

दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी। फोटो: आर्काइव
HighLights
एक माह में चौथी बार मिली बम धमकी
ईमेल में 15 आरडीएक्स बम फटने की बात
तलाशी के बाद धमकी को अफवाह बताया गया
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में दिल्ली विधानसभा को धमकी भरे ईमेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक माह में चौथी बार सोमवार को दिल्ली विधानसभा को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
ईमेल में तीन घंटे के भीतर साइनाइड गैस से भरे 15 आरडीएक्स बम फटने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और स्थानीय पुलिस के साथ बम स्क्वायड, दमकल विभाग व अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और परिसर खाली कराकर गहन तलाशी अभियान चलाया।
जांच के बाद हॉक्स करार
हालांकि, कुछ भी संदिग्ध वस्तु न मिलने पर इसे हाॅक्स करार दिया गया। फिलहाल, पुलिस आइपी एड्रेस खंगाल ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी हुई हैं। इससे पहले इससे पहले नौ अप्रैल, 25 मार्च और 24 मार्च को भी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
दमकल के अधिकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 11:12 मिनट पर दिल्ली विधानसभा की अधिकारिक मेल पर धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें 15 आरडीएक्स बम फटने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, बम स्क्वायड के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर खाली कराकर गहन तलाशी अभियान चलाया। कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर इसे हाक्स करार दिया गया। बता दें कि इस वर्ष यह चौथी घटना थी, जिसमें दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
