नोए़डा में लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी के ऊपर फेंका गर्म तेल, मौके से हुई फरार
नोएडा के छिजारसी गांव में एक प्रेमिका ने अपने लिव-इन पार्टनर पर गर्म तेल फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप ...और पढ़ें

प्रेमिका ने प्रेमी के ऊपर फेंका गर्म तेल। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
HighLights
प्रेमिका ने प्रेमी पर गर्म तेल फेंककर जलाया।
खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद।
पीड़ित दिल्ली अस्पताल में, आरोपी प्रेमिका फरार।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के छिजारसी गांव में आपसी विवाद के दौरान एक प्रेमिका का अपने प्रेमी पर गर्म तेल फेंककर जलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रेमी के भाई ने प्रेमिका पर जलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रेमिका के खिलाफ सेक्टर 63 थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपित प्रेमिका की तलाश में जुटी है।
नोएडा के चोटपुर कालोनी में रहने वाले शैलेंद्र सिंह का भाई अंशु छिजारसी में एक साल से रूबी नाम की महिला के साथ रह रहा है। दोनों करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध में हैं और लिव इन में रहते हैं। दोनों नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। 17 अप्रैल को दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि रूबी ने गुस्से में अंशु के ऊपर गर्म तेल फेंक दिया। इससे अंशु के हाथ और गले के आसपास का हिस्सा जल गया।
घटना के बाद से प्रेमिका फरार
जानकारी होने पर स्वजन ने अंशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने अंशु को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। शैलेंद्र ने भाई का उपचार कराने के बाद पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि पीड़ित के स्वजन की शिकायत पर प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।