विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

By Ravi prakash singhEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 20 Feb 2023 05:42 PM (GMT+05:30)

नोएडा के सेक्टर-45 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव ...और पढ़ें

निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत
निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत

नोएडा, जागरण संवाददाता। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-45 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनोज के भाई ने भी कर ली थी खुदकुशी

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर के 18 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतक के स्वजन को भी दे दी गई है। जांच में सामने आया है कि मनोज के भाई ने भी करीब दो माह पहले खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से ही मनोज तनाव में रहता था। पुलिस के मुताबिक मनोज सेक्टर-48 में किराये के मकान में रहता था और मजदूरी करता था।

रविवार रात दस बजे के करीब वह दोस्त हरिओम के पास सेक्टर-45 गया था। हरिओम एक निर्माणाधीन इमारत में काम करता है और वहीं पर रहता है। मनोज के आने के बाद हरिओम सब्जी लेने चला गया। इसी दौरान मनोज संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

मनोज के खुदकुशी करने की आशंका

आसपास के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि मनोज ने खुदकुशी की है। मृतक के स्वजन ने अभी तक संबंधित कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की है।

यह भी पढ़ें- Noida Metro: नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो के 16 स्टेशन से जल्द मिलेगी ई-रिक्शा की सुविधा, योजना तैयार

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्वजन अगर शिकायत करते हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र के बिशनपुरा गांव का 26 वर्षीय चंदन पंडित फैक्ट्री में काम करते समय ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। एक निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR से होली पर घर जाने वाले नहीं होंगे परेशान, लखनऊ-कानपुर रूट पर 24 घंटे चलेंगी बसें