यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली-NCR से होली पर घर जाने वाले नहीं होंगे परेशान, लखनऊ-कानपुर रूट पर 24 घंटे चलेंगी बसें
होली के मौके पर दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा से लखनऊ कानपुर और गोरखपुर अपने-अपने घर जाने वाले ...और पढ़ें

नई दिल्ली/ नोएडा, जागरण संवाददाता। दिल्ली से लगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो होली के त्योहार पर गोरखपुर,कानपुर और लखनऊ के लिए भी बसें चलाएगा। इसके साथ ही बदायूं, मैनपुरी, एटा, आगरा, अलीगढ़ व अन्य जिलों के लिए चल रही बसों के चक्करों को भी बढ़ाएं जाएंगे। इसके साथ ही लोकल रूट पर चल रही बसों के भी चक्करों को बढ़ाएं जाएंगे।
होली के एक सप्ताह पहले से ही ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों की सेवाओं का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। कानपुर,लखनऊ और गोरखपुर के लिए चलने वाली बसें यात्रियों की उपलब्धता पर परीचौक से भी संचालित की जाएंगी। इसके अलावा आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे से भी बसों का संचालन होगा।
वहीं, नालेज पार्क में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को परी चौक से ही अपने गंतव्य पर जाने के लिए बसें मिल जाएगी। ग्रेटर नोएडा डिपो के स्टेशन अधीक्षक विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि होली के त्योहार से पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
तैयार किए जा रहे हैं बसों के रूट
बसों के रूट चार्ट तैयार किए जा रहे है। लंबे रूट जैसे लखनऊ,कानपुर और गोरखपुर की बस में दो-दो चालकों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। इसके साथ अन्य रूट पर चलने वाली बसों के भी फेरे बढ़ाएं जाएंगे। त्योहार पर ग्रेटर नोएडा डिपो की ओर से बसों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। यात्रियों को किसी भी प्रकार की घर पहुंचने में असुविधा न हो, इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। परीचौक से मिलेगी हर रूट के लिए बसें आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, बुलंदशहर के अलावा अन्य जनपदों के लिए जाने वाली बसें यात्रियों को परी चौक से ही मिलेगी।
एप से बुक हो सकेगी टिकट
यात्रियों को कोई यात्रा करने में परेशानी न हो इसके लिए डिपो के सभी 134 बसों को लगाया जाएगा। इसके साथ ही परी चौक पर डिपो के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएंगी। एप से भी बुक कर सकते हैं टिकट ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में यात्रा करने के लिए एप से भी बुकिंग की जा सकती है। ग्रेटर नोएडा डिपो की 17 बसें नोएडा से आगरा, नोएडा से चंदौसी, नोएडा से बदायूं के अलावा अन्य रूट पर संचालित होती है। यह सभी बसें नोएडा से ही चलेगी।
होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा डिपो से चलाई जा रहीं बसों के बारे में बताते हुए एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि होली के त्योहार के एक हफ्ते पहले से 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा। हर रूट पर कितनी बसों का संचालन होगा इसका चार्ट तैयार किया जा रहा है।
